Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सहारनपुर में चिकित्सा सुविधायें

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Civic assistance mission at Couva District Health Facility DVIDS126486.jpg अंगूठाकार|सहारनपुर मे चिकित्सा सुविधा आपात्कालीन चिकित्सा का मौलिक अधिकार माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय : 23.02.2007 वाद संख्या : अपील (सिविल) 919 वर्ष 2007 माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार सभी दुर्घटना ग्रस्त (विशेषकर सड़क पर वाहन दुर्घटना के शिकार) व्यक्तियों को व जान लेवा हमले आदि में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल या अन्य किसी चिकित्सा केन्द्र में लाये जाने पर यह उस अस्पताल / चिकित्सा केन्द्र के लिये अनिवार्य है कि वह उस घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करें। यदि ऐसा आवश्यक लगे (और घायल व्यक्ति की शारीरिक स्थिति इसकी अनुमति देती हो) तो उसे केवल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद ही,  किसी बेहतर चिकित्सा सुविधायुक्त अस्पताल में या स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानान्तरित करने को कहा जा सकता है / स्थानांतरित किया जा सकता है तथा चिकित्सा व्यय / पुलिस को सूचना देने की औपचारिकताओं को पूरा करने हेतु कहा जा सकता है। यदि आप किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति के आस-पास हैं और उसे अस्पताल पहुंचाना चाहते हैं तो ऐसा करने में कतई संकोच न करें। आपकी जिम्मेदारी घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही समाप्त हो जाती है। पुलिस को सूचना देने की, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की जिम्मेदारी अस्पताल की ही है। घायल व्यक्ति को चिकित्सा प्राप्त करने के इस अधिकार के बारे में अपने मित्रों, परिचितों व स्वजनों को भी अवश्य ही बतायें ताकि वे जान सकें कि ऐसी किसी आपदा के क्षणों में उनको क्या करना चाहिये और वे अस्पताल में चिकित्सकों से क्या - क्या अपेक्षायें रख सकते हैं। कृपया यह जानकारी अधिकतम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। राजकीय स्वास्थ्य सेवायें Medical Facilities (Govt. owned) सहारनपुर में राजकीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का मुख्य केन्द्र जिला चिकित्सालय है जिसे बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय भी कहा जाता है। बाजोरिया रोड पर जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त अनेक प्राइवेट हस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक और भी हैं। यदि आपको जिला चिकित्सालय में स्वयं की अथवा अपने किसी मरीज़ की चिकित्सा को लेकर कुछ असुविधा अनुभव हो रही हो तो आप मुख्य बिल्डिंग में कमरा नं २८ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ सुधीर सिंह से सम्पर्क कर सकते हैं। जैसा कि डॉ॰ सुधीर सिंह ने मुझे बताया है - "यह अस्पताल, यहां उपलब्ध समस्त चिकित्सा सुविधायें, यहां मौजूद सभी चिकित्सक मरीज़ों की, विशेषकर गरीब मरीज़ों की सेवा के लिये हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नाते उनका प्रयास हमेशा यही रहता है कि किसी भी मरीज़ को बिना उपयुक्त चिकित्सा से निराश होकर न लौटना पड़े।" सहारनपुर के जिला चिकित्सालय के विषय में यदि आपके कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हों तो पाठकों के लाभार्थ आप हमें अवश्य [लिख भेजें।]https://web.archive.org/web/20100309003043/http://www.the-saharanpur.com/contact2.htm  हमें आपके अनुभव प्रकाशित करके बहुत प्रसन्नता होगी। कृपया अपना पूरा नाम, पता, घटना की तिथि, चिकित्सक का नाम आदि अवश्य लिखें।  जिला अस्पताल (बलदेव दास बाजोरिया अस्पताल), के अलावा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सहारनपुर में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, जच्चा-बच्चा अस्पताल भी हैं। सहारनपुर में बहिन कु. मायावती, माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. की प्रेरणा से एक राजकीय मैडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिलखनी, सहारनपुर में चल रहा है। आशा है कि दो-एक वर्ष में वह आरंभ हो सकेगा। किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में आप निम्न अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Office of Dy. Director, Health Services Office of Chief Medical Officer Chief Medical Superintendent इन अधिकारियों का आपके प्रति कैसा रवैया रहा, कितना सहयोग आपको मिला, यह जानना अन्य पाठकों के लिये बहुत उपयोगी हो सकता है। [कृपया अपने विचार प्रकट करें]http://the-saharanpur.com/contact2.htm।जून 2020 InternetArchiveBot