Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कविता कृष्णमूर्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कविता कृष्णमूर्ति property raw P18 properties linked references P569 properties linked references linked P19 properties linked references edit linked P1477 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P27 properties linked references edit linked P69 properties linked references edit linked P108 properties linked references edit linked P25 properties linked references edit linked P22 properties linked references edit P570 properties linked references edit P20 properties linked references edit linked P172 properties linked references edit P102 properties references edit P1196 properties references edit P509 properties linked references edit linked P106 properties linked references edit linked P26 properties linked references edit linked P40 properties linked references edit linked P166 properties linked references edit linked P551 properties linked references edit linked P800 properties linked references edit linked P793 properties linked references edit linked P2218 properties linked references edit linked P140 property raw P109 properties linked references edit linked P856 properties linked references edit linked P7047 properties linked references edit linked P39 properties linked references edit linked P119 कविता कृष्णमूर्ति (जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है। कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। २००५ को उन्हें पद्मश्री से पुरस्कृत किया गया।कविता को चार फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। उनके लिए एकोलेड्स में स्टारडस्ट मिलेनियम २००० अवार्ड्स में "बेस्ट सिंगर ऑफ़ द मिलेनियम" अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय हिट फिल्म देवदास से डोला रे डोला के लिए जी सिने अवार्ड २००३ शामिल है और वह बॉलीवुड अवार्ड की दो बार प्राप्तकर्ता हैं। प्रारम्भिक जीवन हिंदी सिनेमा जगत की लोकप्रिय पार्श्व गायिका कविता का जन्म १९५८ में नई दिल्ली में हुआ एक तमिल परिवार में हुआ। उनका वास्तविक नाम शारदा था। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें घर में ही मिली। उन्होंने बाद में बलराम पुरी से शास्त्रीय संगीत सीखा। नौ साल की उम्र में कविता को स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के साथ बांग्ला भाषा में एक गीत गाने का मौका मिला। यहीं से उन्होंने पार्श्वगायन के क्षेत्र में आने का फैसला किया। गायन मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक करने के दौरान कविता हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। यही वक्त था, जब एक कार्यक्रम में मशहूर गायक मन्ना डे ने उनका गाना सुना और उन्हें विज्ञापनों में गाने का मौका दिया। फिल्मो में गायन साल 1980 में कविता ने अपना पहला पार्श्व गीत काहे को ब्याही मांग भरो सजना गाया। हालांकि यह गाना बाद में फिल्म से हटा दिया गया था। साल 1985 में फिल्म प्यार झुकता नहीं के गानों ने उन्हें पार्श्व गायिका के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद फिल्म मिस्टर इंडिया के गाने हवा हवाई और करते हैं हम प्यार ने उन्हें सुपरहिट गायिका का दर्जा दिलाया। 90 के दशक में कविता कृष्णमूर्ति हिंदी सिनेमा की अग्रणी पार्श्व गायिका बनकर उभरीं। फिल्म 1942: अ लव स्टोरी में गाए उनके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में आनंद-मिलिंद, उदित नारायण, ए.आर. रहमान, अनु मलिक जैसे गायकों व संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है। कविता ने एक बार एक साक्षात्कार में बताया था कि बचपन में उनको अभिनेता दिलीप कुमार बहुत पसंद थे। वह जब बड़ी हो रही थीं, तब अभिनेताओं में संजीव कुमार को पसंद करती थीं। उन्हें अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी पसंद हैं। अभिनेत्रियों में श्रीदेवी, रानी मुखर्जी, काजोल और प्रीति जिंटा पसंद हैं। शबाना आजमी को वह बेहतरीन अभिनेत्री मानती हैं। कविता ने शबाना आजमी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय सरीखी शीर्ष की अभिनेत्रियों के लिए गाने गाए हैं। कविता वायलिन वादक एल. सुब्रमण्यम की पत्नी हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था एक बार उन्हें गायक हरिहरन के साथ मिलकर सुब्रमण्यम के लिए गाना गाना था, तब उनकी शादी नहीं हुई थी। टेलीविजन पर उपस्थिति पार्श्वगायिका के रूप में अपनी लोकप्रियता के कारण कविता कृष्णमूर्ति ने अनेक संगीत-आधारित रियलिटी कार्यक्रमों में अतिथि निर्णायक के रूप में भाग लिया। वे भारत की शान: सिंगिंग स्टार के प्रथम सत्र में निर्णायक रहीं, जिसका प्रसारण डीडी नेशनल पर हुआ। उन्होंने एयरटेल सुपर सिंगर (विजय टीवी) तथा स्टार जलशा के सुपर सिंगर कार्यक्रम में भी अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने अलिफ़ लैला, महाभारत, रामायण, श्री कृष्ण तथा रामायण जैसे धारावाहिकों के लिए भी गीत गाए। वर्ष 2018 में वे राइजिंग स्टार के दूसरे सत्र में अतिथि के रूप में भी दिखाई दीं। व्यक्तिगत जीवन कविता कृष्णमूर्ति ने 11 नवम्बर 1999 को कर्नाटक के बेंगलुरु में लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम से विवाह किया।https://www.aajtak.in/entertainment/story/kavita-krishnamurthy-bollywood-singer-birthday-special-unknown-facts-popular-songs-tmov-1017598-2020-01-25 लता संग 9 साल की उम्र में गाया गाना, ऐसे संवरा कविता कृष्णमूर्ति का करियर आज तक 25 जनवरी 2020 25 जुलाई 2026 hi सुब्रमण्यम की अपनी पूर्व पत्नी से चार संतानें हैं। उनकी सबसे बड़ी पुत्री जिंजर शंकर गायिका, संगीतकार और बहु-वाद्ययंत्र वादक हैं, जबकि दूसरी बड़ी पुत्री बिंदु सुब्रमण्यम विधि स्नातक तथा गायिका-गीतकार हैं। नारायण चिकित्सक हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र अंबी सुब्रमण्यम एक सुप्रसिद्ध वायलिन वादक हैं। कविता और उनके पति ने वर्ष २००७ में बेंगलुरु में सुब्रमण्यम एकेडमी ऑफ परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स नामक एक संगीत संस्थान की स्थापना की। मार्च २०१३ में उन्होंने अपना स्वयं का मोबाइल अनुप्रयोग (ऐप) भी आरम्भ किया। संगीत सूची पुरस्कार और नामांकनों की सूची फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार वर्ष गीत फिल्म संगीत निर्देशक गीतकार 1995 "प्यार हुआ चुपके से" 1942: अ लव स्टोरी राहुल देव बर्मन जावेद अख्तर 1996 "मेरा पिया घर आया" याराना अनु मलिक माया गोविंद 1997 "आज मैं ऊपर" खामोशी जतिन-ललित मजरुह सुल्तानपुरी 2003 "डोला रे डोला" श्रेया घोषाल के साथ साझा देवदास इस्माइल दरबार नुसरत बद्र पद्मा श्री इन्हें भी देखें सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक फ़ेसबुक आधिकारिक इंस्टाग्राम 0471469 कविता कृष्णमूर्ति एल. सुब्रह्मण्यम और कविता एस. श्रेणी:भारतीय फिल्म पार्श्वगायक श्रेणी: फ़िल्म गायिका श्रेणी:1958 में जन्मे लोग श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार प्राप्तकर्ता श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता