Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सफ़ीद नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सफ़ीद नदी (फ़ारसी: ur سفید, अंग्रेज़ी: Safid) उत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान की एक नदी है जो सर-ए-पोल प्रान्त से शुरू होती है। यह फिर उत्तर को बहकर जोज़जान प्रान्त में दाख़िल होती है। उस प्रांत की राजधानी शबरग़ान से गुज़रकर यह काराकुम रेगिस्तान के छोर पर पहुँच कर सूख जाती है। भूवैज्ञानिकों और इतिहासकारों को कुछ सुराग़ मिलें हैं कि अति-प्राचीन काल में यह आगे चलकर आमू दरिया में विलय हो जाती थी। सफ़ीद नदी का पानी बहुत सी सिंचाई नहरों द्वारा शबरग़ान की आसपास की ज़मीनों में कृषि के लिए प्रयोग होता है।MRRD brings clean drinking water to a remote district of Jawzjan province https://web.archive.org/web/20080615063549/http://www.reliefweb.int/rw/rwb.nsf/db900sid/LRON-776C6Z?OpenDocument 15 जून 2008 , 16 सितंबर 2007, Relief Web उच्चारण इस नदी का नाम वास्तव में 'सफ़ेद नदी' है जो स्थानीय दरी फ़ारसी उच्चारण में 'सफ़ीद' बन जाता है। इन्हें भी देखें काराकुम रेगिस्तान शबरग़ान सर-ए-पोल प्रान्त जोज़जान प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की नदियाँ श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ