Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चल मेरे भाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चल मेरे भाई चल मेरे भाई.jpg चल मेरे भाई का पोस्टर डेविड धवन नितिन मनमोहन रूमी जाफ़री (संवाद) इक्राम अख्तर इक्राम अख्तरयूनुस सेजावल संजय दत्त, सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर आनंद-मिलिंद समीर (गीत) हरमीत सिंह गौरव डिजिटलनेहा आर्ट्स 5 मई, 2000सेट पर हो रहा था सलमान खान का इंतजार, नशे में टल्ली होकर पहुंचे भाईजान, और फिर... https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-salman-khan-revealed-drink-alcohol-for-perfect-scene-in-sanjay-dutt-starrer-blockbuster-film-chal-mere-bhai-6102901.html 25 जुलाई 2023 न्यूज़ 18 5 मई 2023 hi 25 जुलाई 2023 https://web.archive.org/web/20230725091208/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-salman-khan-revealed-drink-alcohol-for-perfect-scene-in-sanjay-dutt-starrer-blockbuster-film-chal-mere-bhai-6102901.html dead 136 मिनट भारत हिन्दी चल मेरे भाई 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में संजय दत्त, सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। यह करिश्मा की चौथी लगातार फिल्म थी जिसमें उनके किरदार का नाम सपना था। संक्षेप यह दो भाइयों, विकी (संजय दत्त) और प्रेम ओबेरॉय (सलमान खान) की कहानी कि कैसे सपना (करिश्मा कपूर) नाम की एक लड़की द्वारा उनकी जिंदगी पलट जाती है। विकी एक बड़ा व्यापारी है जो अपने परिवार के विशाल व्यापार साम्राज्य को संभालता है। सपना उसके सचिव के पद के लिए आवेदन करती है। वह एक अनाथ है जो पुणे से बॉम्बे आई है और वर्तमान में अपने मामा और मामी के साथ रह रही है। सपना के पास विकी की सचिव होने के लिए आवश्यक अनुभव नहीं है, लेकिन विकी के पिता बलराज ओबेरॉय (दलीप ताहिल) सपना के जुनून से प्रभावित हैं और उसे काम पर रखते हैं। प्रेम एक आकांक्षी अभिनेता है। बलराज चाहते है कि प्रेम को पारिवारिक व्यवसाय के लिए भी काम करना चाहिए। हालांकि, प्रेम की दादी और विकी ने अभिनेता बनने के प्रेम के फैसले का समर्थन किया है। वह थिएटर निर्देशक (शक्ति कपूर) के साथ काम करता है जो सपना के मामा भी है। सपना काम के लिये बहुत अक्षम है और विकी पूरी तरह उससे परेशान है। लेकिन जब काम के बाद विकी पर हमला किया जाता है, तो सपना की तेज़ सोच के कारण उसकी जिंदगी बचती है। विकी के परिवार उसे और उसके परिवार को अपने फार्महाउस पर एक छोटी छुट्टी के लिए आमंत्रित करते हैं। विकी का परिवार सपना का बहुत आदि बन जाता है। प्रेम और सपना भी इस समय के दौरान प्यार में पड़ जाते हैं। हालाँकि इससे पहले कि प्रेम अपने परिवार को बता सके कि वह सपना से प्यार करता है। उसे पता चलता है कि उसकी दादी विकी की सपना से शादी करना चाहती हैं और विकी इस प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। प्रेम अपने भाई के दिल को तोड़ना नहीं चाहता है। इससे पहले विकी अपनी पूर्व प्रेमिका के लिए बहुत लंबे समय से दुखी रहा है। प्रेम अब उसके रास्ते में नहीं आना चाहता है। वह सपना को बताता है कि वह उसको सिर्फ बेवकूफ बना रहा था। दिल टूटने के बाद सपना अपनी मामी और मामा के दबाव में आ जाती है और विकी से शादी करने के लिए सहमत हो जाती है। हालाँकि, विकी शादी से पहले सच्चाई जान जाता है। अंत में सपना और प्रेम फिर से मिल जाते हैं। अंत में ऐसा दर्शाया जाता है कि जब एक नई लड़की विकि के कार्यालय में शामिल हो जाती है तो विकी फिर से प्यार में पड़ जाता है। मुख्य कलाकार संजय दत्त — विकी ओबेरॉय सलमान ख़ान — प्रेम ओबेरॉय करिश्मा कपूर — सपना मेहरा दलीप ताहिल — बलराज ओबेरॉय सुषमा सेठ — दादीमाँ, विकी व प्रेम की दादी शक्ति कपूर — सपना के मामाजी असरानी — पारिवारिक चिकित्सक हिमानी शिवपुरी — सपना की मामी नगमा — प्रिया, अतिथि भूमिका सोनाली बेंद्रे — पिया, विकी की प्रेमिका, विशेष भूमिका ट्विंकल खन्ना — पूजा, विशेष भूमिका शंकर महादेवन — स्वयं, आरंभ में. लेसली लूई — स्वयं, आरंभ में. शाहबाज खान — राकेश घनश्याम रोहेडा — नंदू, बावर्ची जावेद खान अमरोही — मुरारी शशि किरण — सूरी अनिल धवन — अस्पताल में चिकित्सक बीरबल — ज्योतिषी संगीत गाने गायक एक को छोड़कर समीर आनंद-मिलिंद आज कल की लड़कियाँ सोनू निगम, विनोद राठोड़, पूर्णिमा, वैजंती 6:35 चल मेरे भाई संजय दत्त, सलमान खान 5:00 चल मेरे भाई रीमिक्स शंकर महादेवन, लेसली लूई, डोमिनिक़ 4:20 चोरी चोरी सपनों में अभिजीत, अलका याज्ञनिक 5:03 चोरी चोरी सपनों में दुखद अभिजीत, अलका याज्ञनिक 1:08 थोडी सी बेक़रारी कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 4:39 मेरी नींद जाने लगी है सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:30 मेरे बाप की बेटी अभिजीत, विनोद राठोड 4:40 मेहंदी रंग लाई सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, उदित नारायण, जसपिंदर नरूला 6:49 शीर्षक संगीत यांत्रिक N/A 3:23 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0245825 चल मेरे भाई श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में