Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यीवू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिसम्बर 2017 चीन का एक नवविकसित विशालतम व्यावसायिक शहर (यीवू) • यीवू • चीन का एक विशालतम व्यावसायिक शहर यीवू स्थित एक व्यावसायिक भवन विशालतम व्यावसायिक शहर यीवू म्यूनिसिपल सरकार 22 अक्टूबर 2002 3 से 10 लगभग 1,35,000 http://yiwu.expopromoter.com/en/13453/ यीवू चीन में नवविकसित हो रहे एक विशालतम व्यावसायिक शहर का नाम है। इसे अंग्रेजी भाषा में Yiwu लिखा और कहा जाता है, जिसे स्पष्टत: सभी भाषाओं में यीवू नाम के उच्चारण में बोला व सुना जाता है। यह शहर चीन के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के समीप झिजियाॅंग नामक प्रान्त में स्थित है। चीन में सन् 1998 के बाद विकसित हो रहे विशाल औद्योगिक तथा व्यावसायिक शहरों में सबसे महत्वपूर्ण तथा विशालतम व्यावसायिक शहर है। गत दो दसकों के अन्तराल ही यह शहर दुनियॉं के विशालतम व्यावसायिक शहरों में विशिष्ट रूप में प्रख्यात हो चुका है।https://www.eventbrite.com/e/china-yiwu-international-commodities-fair-tickets-33421077342 Yiwu Fair for the country's third largest exhibition Eventbrite, अंग्रेजी, यीवू, झिजियाॅंग, चीन 29 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171201080804/https://www.eventbrite.com/e/china-yiwu-international-commodities-fair-tickets-33421077342 1 दिसंबर 2017 deadhttps://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/yiwu-worlds-largest-small-commodity-wholesale-market-keen-to-invite-big-indian-business-names/articleshow/58562137.cms Yiwu: world's largest small commodity wholesale market दि इकॉनॉमिक टाइम्स, अंग्रेजी, नई दिल्ली 29 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20170531013521/http://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/yiwu-worlds-largest-small-commodity-wholesale-market-keen-to-invite-big-indian-business-names/articleshow/58562137.cms 31 मई 2017 livehttp://www.businessinsider.com/yiwu-china-largest-wholesale-market-2011-10?IR=T The World's Largest Wholesale Market In Yiwu, China बिजनैस इनसाइडर इन्क, अंग्रेजी 29 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171201041702/http://www.businessinsider.com/yiwu-china-largest-wholesale-market-2011-10?IR=T 1 दिसंबर 2017 live http://www.yiwu-market-guide.com/yiwu-international-trade-city.html Yiwu International Trade City/Market/Mart yiwu-market-guide.com,अंग्रेजी संस्करण, यीवू, चीन 29 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171201043305/http://www.yiwu-market-guide.com/yiwu-international-trade-city.html 1 दिसंबर 2017 dead ऐतिहासिक पृष्टभूमि यह बात बहुविदित है कि चीन का इतिहास, सभ्यता व संस्कृति अति प्राचीन से कम नहीं है। ठीक इसी तरह प्रस्तुत यीवू नामक शहर के विकसित होने से पूर्व इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्टभूमि भी प्राचीन ही है। जिसका इतिहास विस्तृत है। यह कुछ-कुछ पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहॉं के अधिकॉश निवासी वर्षों पूर्व से ही व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े थे, परन्तु उनका मुख्य व्यवसाय कृषि था। कालान्तर में चीन आर्थिक क्रान्ति की ओर अग्रसर होता चला गया, इसी कालावधि (सन् 1982) में चीन सरकार ने यीवू को विकसित करने की योजना की आधारशिला का श्रीगणेश किया। तत्पश्चात इस शहर का सन् 2002-03 से कायाकल्प हो गया। चीन सरकार ने आम जनता तथा व्यावसायिक घरानों के लिये सन् 2005 के आस-पास व्यावसायिक केन्द्रों तथा विशाल प्रदर्शन केन्द्रों का आबंटन शुरू किया। देखते ही देखते एक दशक के भीतर ही यीवू की गणना दुनियॉं के विशालतम व्यावसायिक शहराें में होने लग गई। अाज समूची दुनियॉं के कोने-कोने के व्यावसायिक लोगों का लोकप्रिय केन्द्र के रूप में अपना महत्वपूर्ण स्थान कायम कर चुका है, यीवू। यहॉं पर यह बात भी ध्यान रखने योग्य है कि सन् 2010 के आस-पास जब; चीन ने इस यीवू शहर को दुनियॉं के मानचित्र में सम्मिलित किया तो, यह जानकर, पश्चिमी देशों की ऑंखें खुली की खुली रह गयीं थीं। भौगोलिक स्थिति यीवू चीन के एक तरगर्म क्षेत्र में स्थित है। यह चीन के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के समीप झिजियाॅंग नामक विशाल प्रान्त के अन्तर्गत है। एक अन्य व्यावसायिक शहर डौंगयॉंग के निकट है। इस शहर के आस-पहाड़ी क्षेत्र भी है। परन्तु पहाड़ विशाल व घने नहीं हैं। इसे सिलाई मशीन कलपुर्जों के शहर (sewing machine accessories city) से लगभग 60-70 किलोमीटर की दूरी पर भी कह सकते है। मुख्य विशेषताऐं right|thumb|300px|यीवू के एक व्यावसायिक भवन में सजी सामग्री का एक दृश्य यीवू नाम के इस विशालतम व्यावसायिक शहर की सबसे मुख्य विशेषता यह है कि घरेलू उपयोगी वस्तुओं के व्यावसायिकों व व्यापारियों को दुनियॉं भर की सारी वस्तुवों की पूरी जानकारी यहीं पर मिल जाती है। समूचे चीन के घरेलू उपयोगी वस्तुओं के निर्माताओं के उत्पाद यहॉं मौजूद होते हैं। हर भवन के प्रत्येक मंजिल में लगभग 20 से लेकर 35 हजार तक दुकानें (show room) हैं। एक मंजिल में इतनी अधिक दुकानों (show rooms) में एक ही तरह का सामान मिलता है। उदाहरण के तौर पर किसी मंजिल पर महिलाओं के बालों में लगाने सम्बन्धित वस्तुवें, किसी मंजिल पर महिलाओं के आन्तरिक परधान, किसी मंजिल पर महिलाओं के चेहरे सम्बन्धी सौन्दर्य प्रसाधन, किसी मंजिल पर केवल महिलाओं के जूते-चप्पल, किसी मंजिल पर केवल नवजात शिशुवों के खिलौने, किसी मंजिल पर केवल नवजात शिशुवों के परिधान, किसी मंजिल पर केवल नवजात शिशुवों के खिलौने तो किसी मंजिल पर केवल नवजात शिशुवों के शयन के सामान की दुकानें है। यहाॅं पर खरीद-दारी ना के बराबर पायी जाती है। ये सब दुकानें (show room) बड़े छोटे औद्योगिक घरानों से सम्बन्धित ही हैं। जिन्हें अंग्रेजी में only for display कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं हो सकती। अधिकॉशत: यहॉं खरीद आदेश (order booking) ही होते हैं तथा वस्तुवों की आपूर्ति उत्पादित कारखानों (manufacturing factory) से ही की जाती है। विशेष बात यह भी है कि यीवू शहर केवल घरेलू उपयोगी वस्तुओं का व्यावसायिक केन्द्र (only display center) है। यह शहर भारी उद्योग, मशीनरी व मशीनी कलपुर्जों के व्यवसाय से रहित है। कुछ ही वर्षों के दौरान यीवू नामक व्यावसायिक शहर चीन के पुराने-प्रसिद्ध व्यावसायिक शहर गुवाॅंगझाऊ से पहले खड़ा आने लगा है। प्रदर्शनियॉं घरेलू उपयोगी वस्तुओं के इस प्रदर्शन व्यवसाय (display show rooms business) में यीवू अपने आप में सर्वसम्पन्न होने के पश्चात भी समय-समय पर इन वस्तुओं की अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का आयोजन भी करने लगा है। जिसमें दुनियॉं के प्रत्येक कोने-कोने से व्यापारी लोग आने लगे हैं।http://businesswireindia.com/news/fulldetails/china-yiwu-international-commodities-fair-concludes-with-rmb-17point8-billion-deals-reached-5-days/55522 The 23rd China Yiwu International Commodities Fair (Yiwu Fair) closed on October 25, 2017 बिजनैस वायर इंडिया, अंग्रेजी संस्करण, 1 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180101194558/http://businesswireindia.com/news/fulldetails/china-yiwu-international-commodities-fair-concludes-with-rmb-17point8-billion-deals-reached-5-days/55522 1 जनवरी 2018 dead यीवू से लन्दन तक मालवाहक रेल की शुरुआत विदेशी लोगों के लिये चीन आना-जाना खुले तौर पर सन् 1998 में शुरू हुआ था। कुछ ही वर्षों में यीवू व्यावसायिक शहर ने तीव्र गति से प्रगति की। सन् 2017 के पूर्वार्ध में ही यीवू से लन्दन तक ईस्ट विंड नामक मालवाहक रेल सेवा का आरम्भ हो चुका है। इस रेलवे लाइन की लम्बाई लगभग बारह हजार किलोमीटर है। यह मालवाहक रेल (train) यीवू से कज़ाख़िस्तान, रूस, बेलारूस, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम तथा फ़्रान्स होते हुए लगभग 18-20 दिनों में लन्दन पहुॅंचती है, लगभग दस हजार से बीस हजार तक कार्गो कन्टेनर (containers cargo ship) लेकर चलती है तथा उक्त सात जंक्शनों पर माल उतारते हुये लन्दन पहुॅंचती है।http://indianexpress.com/article/india/chinas-freight-train-to-london-another-step-in-exploring-ancient-trade-routes-4456591/ China’s freight train to London travels 12,000 km in 18 days इंडियन एक्सप्रैस, अंग्रेजी संस्करण, यीवू, चीन 30 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171201035130/http://indianexpress.com/article/india/chinas-freight-train-to-london-another-step-in-exploring-ancient-trade-routes-4456591/ 1 दिसंबर 2017 live विशाल संरचना यीवू नामक विशालतम व्यावसायिक शहर लगभग 1200 से 1500 वर्ग किलोमीटर तक विकसित हो चुका है तथा आगे और विकास गति पर ही है। शहर के बीचों-बीच लगभग पॉच-छ: से अधिक व्यावसायिक केन्द्र कार्यशील हैं। प्रत्येक भवन की विशालता का अनुमान 15 लाख वर्ग मीटर के लगभग लगाया जा सकता है। केन्दीय यीवू में मुख्य भवनों का निर्माण तीन से लेकर पॉंच मंजिलों तक ही है। प्रत्येक मंजिल में 30-35 हजार के लगभग दुकानें हैं। इस केन्द्रीय यीवू के आलावा शहर का विस्तारीकरण निरंतर गतिशील है। बोली भाषा left|thumb|300px|यीवू के बैल्ट सिटी में चाइनीज भाषा की छवि का एक चित्र अधिकॅाश लोग यही समझते हैं कि चीन में आपसी वार्तालाप में प्रयोग होने वाली भाषा को चाइनीज कहा जाता है। परन्तु ऐसा नहीं है, यहॉं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा को मैंन्दरिन कहते हैं। यीवू तथा यीवू के आसपास के क्षेत्रों की बोली-भाषा को भी मैंन्दरिन कहा जाता है। सरकारी कामकाज में बोलने व लिखने की भाषा चाइनीज है। कैन्टनीज भाषा का भी प्रचलन मिल जाता है, परन्तु अंग्रेजी का प्रयोग यदा-कदा ही मिल पाता है। हर व्यावसायिक स्थल व स्थानों के बोर्ड चाइनीज भाषा में ही पाये जाते हैं। पिछले 5-7 वर्षों यानि 2010 के बाद अंग्रेजी भाषा में भी छुट-पुट लिखा मिलने लगा है। यहॉं पर व्यापार तथा पर्यटक के रूप में आये विदेशी लोगों के लिये बोली-भाषा की समस्या मुख्य होती है। बड़ी मशक्कत के बाद भी अंग्रेजी में बात करने वाला नहीं मिल पाता। समय की मॉंग तथा व्यावसायिक दृष्टि से देखते हुए अब कई चीनी युवक-युवतियॉं ने अंग्रेजी भाषा सीखने की शुरुआत करने लगे हैं। आवागमन के स्रोत वायु मार्ग की सुविधाऐं यीवू में अन्तर्राज्यीय हवाई अड्डा स्थित है, जिसका नाम अग्रेजी में भी Yiwu Airport ही है। यह केन्द्रीय यीवू के उत्तर पश्चिम की जिन्हुआ नामक पहाड़ी क्षेत्र मे है। यह केन्द्रीय यीवू से लगभग 30-35 किलोमीटर की दूरी पर है। यीवू के लिये निकटतम अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Hangzhou Xiaoshan International Airport) हैंगझाऊ में है, जहॉं से यीवू लगभग 90-100 किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Ningbo Lishe International Airport) निग्बू में है यहॉं से यीवू की दूरी लगभग 250 किलोमीटर के आस-पास है। तीसरा शंघाई के हॉगकिआव अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Shanghai Hongqiao International Airport) से भी यीवू पहुंचा जाता है, जहॉं से यीवू लगभग 275 किलोमीटर दूर है। यीवू के लिये चौथा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वूक्सी में है। जिसे अंग्रेजी में Sunan Shuofang International Airport कहते हैं। यहॉं से यीवू 315 किलोमीटर दूर पड़ता है। पॉंचवां अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टून्सी है, जहॉं से यीवू की दूरी लगभग 320-325 किलोमीटर है। उक्त अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से टैक्सी अथवा कार द्वारा यीवू बड़ी आसानी से पहुॅंचा जा सकता है। सर्वाधिक सुविधाजनक व निकटतम हैंगझाऊ एअरपोर्ट है, जहॉं से चौबीसों घंटे टैक्सियॉं उपलब्ध रहतीं हैं। अधिकॉश देशों से आने वाले व्यापारी इसी मार्ग द्वारा यीवू पहुॅंचते हैं। रेल मार्ग चीन के मुख्य शहरों से बुलैट, स्पीड तथा अन्य रेलवे मार्गों द्वारा समय-समय पर आसानी से यीवू पहुॅंचा जा सकता है। चीन के अन्य मुख्य व्यावसायिक शहर 4 गुवाॅंगझाऊ डौंगगुआॅंन शैनजैन हॉग कॉग शंघाई बीजिंग हैंगझाऊ तेपाई छेंगडू तिआॅनजिन निग्बू शैंगझाऊ जिनहुआ शाॅंक्सी वैनझाऊ फुझाऊ सुझाऊ गुआंगडौंग ऐक्जीयान इन्हें भी देखें सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Yiwu यूवू यीवू का आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी में) और सरलीकृत चीनी में। श्रेणी:चीन श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर श्रेणी:एशिया के महानगर