411 REFERENCE · Wikipedia
पेरिएर बाओबाब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेरिएर बाओबाब (Perrier's baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया पेरिएरी (Adansonia perrieri) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से एक है। यह माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है, और एक घोर-संकटग्रस्त जाति है।
== शारीरिक विवरण ==
ऐडनसोनिया पेरिएरी एक मध्य से ऊँचे आकार का पतझड़ी वृक्ष है, जिसकी ऊँचाई 30 मीटर तक पहुँच सकती है। यह सदाबहार वनों में पाया जाता है। इसका तना बेलनाकार होता है और छाल का रंग हलका-भूरा होता है। इसकी दो प्रकार की टहनियाँ होती हैं - हरी लम्बी वनस्पतीय टहनियाँ और भूरी मोटी प्रजनन के लिए टहनियाँ। पेड़ पर नवम्बर से अप्रैल तक चलने वाली वर्षा ऋतु में पत्ते होते हैं लेकिन अन्य शुष्क महीनों में पेड़ से पत्ते झड़े हुए होते हैं। इसके बड़े फूल होते हैं, जो नवम्बर-दिसम्बर में पहले पत्तों के उभरने के साथ-साथ (या ज़रा पूर्व) उगते हैं। इन फूलों की प्रजनन क्षमता केवल 15 घंटों तक रहती है। यह एक दिन संध्या के समय खिलते हैं और सुबह तक मुरझा जाते हैं। यह इतनी तेज़ी से खिलते हैं कि इन्हें मानव आँखों द्वारा खिलते हुए देखा जा सकता है। इनका परागण मुख्य रूप से लम्बी जिह्वा वाली कुछ स्थानीय पतंगा जातियों द्वारा करा जाता है। फल 25 सेमी जितना बड़ा और अक्तूबर-नवम्बर में पकने वाला होता है। इसका बाहरी खोल 8–9 मिमी मोटा और अंदरूनी गूदा शुष्क होता है, जिसमें राजमा के आकार बीज होते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
बाओबाब
तत्रस्थता
माडागास्कर
घोर-संकटग्रस्त जाति
== सन्दर्भ ==