Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शान (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शान शान.jpg शान का पोस्टर जी॰ पी॰ सिप्पी रमेश सिप्पी आर॰ डी॰ बर्मन सलीम—जावेद अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बॉबी, बिन्दिया गोस्वामी, शत्रुघन सिन्हा, सुनील दत्त, कुलभूषण खरबंदा, राखी गुलज़ार 12 दिसंबर, 1980 भारत हिन्दी शान 1980 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। इसको रमेश सिप्पी ने निर्देशित किया और सलीम—जावेद द्वारा कहानी लिखी गई। संक्षेप डीसीपी शिव कुमार (सुनील दत्त) अपने घर वापस आ जाता है और अपनी पत्नी, शीतल (राखी गुलजार) और अपनी बेटी को बताता है कि उसका तबादला बॉम्बे शहर में हो चुका है। उसके दो भाई, विजय (अमिताभ बच्चन) और रवि (शशि कपूर) हैं, जो बॉम्बे में ही रहते हैं। शहर में एक अनजान व्यक्ति (शत्रुघन सिन्हा) उसे दो बार मारने की कोशिश करता है, पर दोनों बार वो बच जाता है। शाकाल (कुलभूषण खरबंदा) एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी होता है, जो भारत के बाहर किसी द्वीप से सारे कारोबार पर नियंत्रण रखता है। शिव हर में होने वाले कई सारे अपराधों के जड़ के पास पहुँच जाता है। शाकाल उसकी तारीफ करता है, और अपने साथ शामिल होने की पेशकश करता है, पर शिव इस पेशकश को ठुकरा देता है। जिसके बाद शाकाल उसे मारने की कोशिश करता है और उसकी गोली मार कर हत्या कर देता है। विजय, रवि और शीतल इस दुःख से निकले भी नहीं होते हैं कि उन्हें वो अनजान व्यक्ति दिखता है, जो शिव को मारने की कोशिश कर रहा था। शीतल उसे पहचान जाती है। वो अपना नाम राकेश बताता है, जो पहले सर्कस में आँख बंद कर निशाना लगाने का काम करता था। वो बताता है कि उसकी पत्नी को शाकाल ने अपहरण कर लिया था और उसके बदले में शिव को मारने के लिए कहा था। राकेश अपनी गलती मानता है और कहता है कि उसने दो बार मारने की कोशिश किया था, पर वो जानबूझकर उसे नहीं मारा, ताकि उसकी पत्नी को बचाने के लिए उसे कुछ समय मिल जाये। लेकिन शाकाल को जब ये पता चला तो उसने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। राकेश उन से साथ काम कर शाकाल को मिटाने में साथ देने को कहता है। वे तीनों अब्दुल (मज़्हार खान) की मदद से शाकाल के एक गोदाम को उड़ा देते हैं। शाकाल को जब ये पता चलता है तो वो अपने आदमियों से अब्दुल को मरवा देता है और शीतल का अपहरण कर अपने द्वीप में ले आता है। विजय, रवि और राकेश को पता चलता है कि शीतल को कभी भी वो मार सकता है, पर शाकल के द्वीप का उनके पास कोई सुराग तक नहीं है। जगमोहन, जो पहले शाकाल के लिए काम करता था, वो उनकी मदद करता है और वे लोग शाकाल के अड्डे तक आ जाते हैं। वे लोग गाना बजाने वाली मंडली के रूप में द्वीप में आते हैं। उन्हें पता चलता है कि जगमोहन ने झूठ कहा था और ये उसकी और शाकाल की चाल थी। उन सभी को बंदी बना लिया जाता है। वे लोग एक दूसरे की मदद से भागने में सफल हो जाते हैं और शाकाल को को बंदी बना लेते हैं। बाद में वे लोग हेलीकोप्टर की मदद से वहाँ से सुरक्षित बाहर आ जाते हैं। मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन — विजय कुमार शशि कपूर — रवि कुमार शत्रुघन सिन्हा — राकेश सुनील दत्त — डी एस पी शिव कुमार कुलभूषण खरबंदा — शाकाल राखी गुलज़ार — शीतल कुमार परवीन बॉबी — सुनीता बिन्दिया गोस्वामी — रेनू जॉनी वॉकर — चाचा मज़हर ख़ान — अब्दुल हेलन — अतिथि भूमिका बिन्दू — अतिथि भूमिका पदमिनी कपिला — रोमा सुजीत कुमार — अतिथि भूमिका गोगा कपूर — शाकाल का आदमी सुधीर पांडे — तिवारी युनुस परवेज़ — होटल मैने्जर शरत सक्सेना — शाकाल का आदमी सुधीर — रंजीत दलीप ताहिल — कुमार संगीत शान को रमेश सिप्पी ने शोले के बाद बनाया था। शान का यम्मा यम्मा गीत मोहम्मद रफी और आर डी बर्मन द्वारा गाया गया है। हालांकि इस गीत का फाइनल टेक नहीं हो पाया था। किंतु रफी साहब की असमय मृत्यु के बाद इस गीत को ज्यों का त्यों फिल्म में रखा गया और यह गीत फिल्म का सर्वश्रेष्ठ गीत साबित हुआ। गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन आनंद बख्शी जानू मेरी जान मैं तेरे कुर्बान किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर 7:06 यम्मा यम्मा ये खूबसूरत समाँ आर॰ डी॰ बर्मन, मोहम्मद रफ़ी 5:41 प्यार करने वाले प्यार करते हैं आशा भोंसले 6:00 दोस्तों से प्यार किया उषा उथुप 3:19 तेरे लिया जीना तेरे लिये मरना आशा भोंसले, लता मंगेशकर 7:10 दरिया में जहाज चलें आशा भोंसले, किशोर कुमार, उषा मंगेशकर 6:46 नाम अब्दुल है मेरा मोहम्मद रफ़ी 5:08 नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="2"| 1981 | एस॰ एम॰ अनवर | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार | |- | आर॰ डी॰ बर्मन | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार | |} बाहरी कड़ियाँ 0081491 शान श्रेणी:1980 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में