411 REFERENCE · Wikipedia
कागज के थैले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|वाराणसी कागज थैले वाला
कागज के थैले या पेपर बैग कागज के निर्मित थैले हैं। इन्हें पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक अथवा पॉलिथीन बैग का एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
इतिहास
1852ई. में एक स्कूली शिक्षक फ्रांसिस वोले ने वृहद संख्या में कागज के थैले के उत्पाद के लिए पहली मशीन का आविष्कार किया।http://www.google.com/patents/US9355 Patent US9355 March 6, 2013 https://web.archive.org/web/20170519221607/https://www.google.com/patents/US9355 19 मई 2017 live वोले और उनके भाई ने मशीन की रजिस्ट्री(पेटेंट) कराई तथा यूनियन पेपर बैग कंपनी की स्थापना की।
1871ई. में, आविष्कारक मार्गरेट ई. नाइट ने एक मशीन तैयार की जो सपाट-तल वाले कागज के थैले बना सकती थी।
1883ई. में चार्ल्स स्टिलवेल ने एक ऐसी मशीन की रजिस्ट्री कराई, जो वर्गाकार-तल के कागज के थैले बनाती थी, जिससे उन्हें मोड़ना और संग्रहित करना आसान हो जाता था।http://www.ohiohistorycentral.org/w/Charles_Stilwell Charles Stilwell Ohio History Central 2015-06-10 https://web.archive.org/web/20190504075843/http://www.ohiohistorycentral.org/w/Charles_Stilwell 4 मई 2019 dead बैग की इस शैली को एस.ओ.एस. या "सेल्फ-ओपनिंग सैक" के रूप में जाना जाता है।http://www.moma.org/learn/moma_learning/margaret-e-knight-and-charles-b-stilwell-flat-bottomed-paper-bag-1870s-1880s MoMA Margaret E. Knight and Charles B. Stilwell. Flat-Bottomed Paper Bag. 1870s-1880s 23 मई 2020 https://web.archive.org/web/20170207121321/https://www.moma.org/learn/moma_learning/margaret-e-knight-and-charles-b-stilwell-flat-bottomed-paper-bag-1870s-1880s 7 फ़रवरी 2017 live
1912ई. में सेंट पॉल, मिनेसोटा के एक किराने वाले वाल्टर डेबनर ने कागज के थैले को सुदृढ़ बनाने के लिए डोरी का इस्तेमाल किया, साथ ही उसमें कैरिंग हैंडल भी जोड़ा। इस "डेबनर खरीदारी थैले" में एक बार में 75 पौंड तक का वजन ले जाया जा सकता था। यह थैला इतना लोकप्रिय हुआ कि 1915 तक एक लाख थैले प्रतिवर्ष बिकते थे। बाद में हैंडलसहित कागज थैले डिपार्टमेंट स्टोर के लिए मानक बन गए और प्रायः स्टोर के लोगो या ब्रांड रंगोंसहित मुद्रित होते थे।
1970 के दशक में प्लास्टिक की थैलियों से परिचय मिला।
2015ई. में दुनिया का सबसे बड़ा खरीदारी कागजी थैला ब्रिटेन में बनाया गया जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दर्ज किया गया था।largest shopping bag made from paper http://www.guinnessworldrecords.com/world-records/largest-shopping-bag-made-from-paper/ Guinness World Records 22 मई 2020 https://web.archive.org/web/20190605231655/http://www.guinnessworldrecords.com/world-records/largest-shopping-bag-made-from-paper 5 जून 2019 live
उत्पादन
स्तरीय ब्राउन कागज के थैले क्राफ्ट कागज से बनाए जाते हैं। टोट-शैली के कागज के थैले, जो प्रायः डिपार्टमेंट स्टोर या उपहार बैग के रूप में उपयोग किया जाता है, किसी भी प्रकार के कागज से बनाया जा सकता है।
एकल परत
thumb|right|200px|सीमेंट युक्त वॉल्व थैले|left
इस प्रकार के थैलों जैसे- कागजी खरीदारी थैले, ब्राउन कागजी थैले, किराना थैले, कागजी ब्रेड थैले तथा अन्य मामूली शुल्क वाले थैले में कागज की परत एकल होती है। उनके विभिन्न प्रकार की बनावट और नमूने उपलब्ध हैं। ऐसे थैले विभिन्न दुकानों और ब्रांडों के नाम सहित मुद्रित होते हैं। कागजी थैले जलरोधक नहीं होते हैं तथा वे कई प्रकार के होते हैं: परतदार, मुड़ा हुआ, सपाट आदि। परतदार थैले पूरी तरह से जलरोधी नहीं होते है किंतु उसकी परत कुछ हद तक बाहरी सुरक्षा करती है।http://www.puntofocal.gov.ar/notific_otros_miembros/ken403_t.pdf Kenya Bureau of Standards (KEBS) : Paper bags – specification dead https://web.archive.org/web/20191211072449/http://www.puntofocal.gov.ar/notific_otros_miembros/ken403_t.pdf 11 दिसंबर 2019
बहुभीत कागजी थैले
thumb|left|200px|पशुभोजन का बहुभीत कागजी थैला
बहुभीत कागजी थैले का उपयोग प्रायः थोक सामग्रियों जैसेकि उर्वरक, पशु चारा, रेत, शुष्क रसायन, आटा और सीमेंट के लिए शिपिंग कंटेनर(पात्र) के रूप में किया जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पर्यावरण संरक्षण
श्रेणी:काग़ज़
श्रेणी:काग़ज़ उत्पाद