Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

होरस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

होरस Horus standing.svg मिस्र होरस प्राचीन मिस्र में आकाश के देवता माने जाते थे और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।फ़्रैंकफ़र्ट 1978 38 होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है।Daily life of the ancient Egyptians Bob Brier, A. Hoyt Hobbs ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप 2008 http://books.google.co.in/books?id=h1LsCh68d7kC 28 मार्च 2012 9780313353062 68 अंग्रेज़ी मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।लिटलटन 2005 701 होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।रॅमलर 2010 87 होरस को ओसिरिस और ईसिस का पुत्र माना जाता है।फ़्रैंकफ़र्ट 1978 40 होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है। नाम की व्युत्पत्ति होरस नाम कम-से-कम 3100 ईसा पूर्व से है। 19वें राजघराने द्वारा राजघरानों की शुरुवात से पहले के मिस्र के शासकों को "होरस के उपासक" (अंग्रेज़ी followers of Horus) कहा गया है; अतः होरस नाम 3100 ईसा पूर्व से भी पुराना हो सकता है।लिटलटन 2005 703 आँख होरस की आँखें सूर्य और चन्द्रमा का प्रतीक हैं। होरस की बाईं आँख चन्द्रमा का प्रतीक है और सेत से युद्ध में ये आँख क्षतिग्रत हो गई थी। ये विवरण चन्द्रमा के सूर्य से धीमे होने का कारण माना जाता है।लिटलटन 2005 707 होरस और सेत सेत होरस की माँ ईसिस का भाई था जिसने होरस के पिता ओसिरिस की धोखे से हत्या की थी। ओसिरिस धरती का राजा था और मृत्यु के बाद पातल का राजा एवं देवता बन गया। ओसिरिस की मृत्यु के पश्चात होरस और सेत दोनों ने ओसिरिस की गद्दी पर हक जमाया। निर्णय के लिये मामला देवताओं के पास गया। कई वर्षों (70 या 80 वर्षों) तक कोई निर्णय नहीं हुआ और अंत में ओसिरिस को पत्र लिखा गया। ओसिरिस ने देवताओं को राजगद्दी अपने बेटे होरस को देने का आदेश दिया। सेत को शर्मिंदगी से बचाने के लिये रा ने सेत को आकाश में अपने साथ स्थान दिया।रॅमलर 2010 44-45 यह कथा अंधेरे पर रौशनी की विजय (अर्थात अच्छाई पर बुराई की विजय) का प्रतीक है।Architecture, Mysticism and Myth: Sacred Geometry William Richard Lethaby Forgotten Books http://books.google.co.in/books?id=g4FWS09QD7sC 28 मार्च 2012 9781605064260 साथ ही ऐतिहासिक रूप से ये उत्तरी और पश्चिमी मिस्र के राज्यों के एक राज्य में गठन को दर्शाती है चूँकि होरस उत्तरी मिस्र का प्रतीक था और सेत दक्षिणी मिस्र का। सन्दर्भ 3 ग्रंथानुक्रम harv Gods, goddesses, and mythology 1 सी. स्कॉट लिटलटन मार्शल कैवेंडिश harv 2005 http://books.google.co.in/books?id=QfXP_teqPrgC 27 मार्च 2012 97-807-614-7559-0 harv Egyptian Mythology, A to Z पैट रॅमलर Mythology A-Z 3 इन्फ़ोबेस पब्लिशिंग 2010 http://books.google.co.in/books?id=wLUjtPDyu-IC 28 मार्च 2012 9781438131801 harv Kingship and the gods: a study of ancient Near Eastern religion as the integration of society & nature हेनरी फ़्रैंकफ़र्ट University of Chicago Press 1978 http://books.google.co.in/books?id=W-qFZcuGoqUC 28 मार्च 2012 9780226260112 बाहरी कड़ियाँ होरस के बारे में उच्च UCAR शैक्षिक लेखजून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:मिस्र का धर्म श्रेणी:मिस्र के देवी-देवता