411 REFERENCE · Wikipedia
२६ जनवरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
26 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 26वाँ दिन है। साल में अभी और 339 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 340)।
भारत में गणतन्त्र दिवस
ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया दिवस
प्रमुख घटनाएँ
१७८८- ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना।
1905- दुनिया का सबसे बड़ा हीरा ..क्यूलियन.. दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में मिला। इसका वजन 3106 कैरेट था।
1924- पेट्रोग्राद (सेंट पीट्सबर्ग) का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1930- भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931- सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
1950-
भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ति राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय का नाम सर्वोच्च न्यायालय कर दिया गया
भारत का युद्ध पोत एचएमआईएस दिल्ली आईएनएस दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
1972- युध्द में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्थापित।
१९८० - इसरायल और मिस्र के बीच राजनयिक संबंध फ़िर से बहाल।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा ..वायुदूत.. शुरू।
1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने ..पैलेस आन व्हील्स सेवा शुरू की।
1994- रोमानिया ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन .नाटो. के साथ सैन्य सहयोग समझौते पर दस्तखत किए।
1996- अमरीकी सीनेट ने रूस के साथ परमाणु हथियार और मिसाइल की होड़ कम करने संबंधी समझौते स्टार्ट..2 को मंजूरी दी।
2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
2003- अमरीका की मार्टिना नवरातिलोवा टेनिस का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी।
2006- फिलीस्तीन में विपक्षी हमास ने लंबे समय से सत्तारुढ़ संगठन फतह को चुनाव में शिकस्त दी।
2010-
फ्रांस की संसद के 32 सांसदों के पैनल द्वारा छह महीने तक विचार-विमर्श के बाद तैयार संसद की एक रिपोर्ट में मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के को फ्रांसीसी मूल्यों के खिलाफ बताया गया और स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और सरकारी दफ्तरों में बुर्के के प्रयोग पर पूर्णतः पाबंदी लगाने की शिफारिश की।
भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत की किंवदंति इब्राहिम अल्काजी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर खान, ऑस्कर विजेता ए़ आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
जन्म
2002- शिव प्रताप यादव:- पूर्व जिला महासचिव (आम आदमी पार्टी फ़िरोज़ाबाद)
1967- प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक
निधन
1556-हूमायु, मुगल बादशाह
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:जनवरी