Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वायुमंडलीय परिसंचरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|350px|right|पृथ्वी पर बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय परिसंचरण का आदर्श चित्रण (विषुव पर) thumb|350px|महीने के अनुसार दीर्घकालिक औसत वर्षा वायुमंडलीय परिसंचरण वायु और महासागरीय परिसंचरण का बड़े पैमाने पर संचलन है। इसके द्वारा पृथ्वी की सतह पर तापीय ऊर्जा का पुनर्वितरण किया जाता है। पृथ्वी का वायुमंडलीय परिसंचरण वर्ष दर वर्ष बदलता रहता है लेकिन इसके परिसंचरण की बड़े पैमाने पर संरचना काफी हद तक स्थिर रहती है। पृथ्वी का मौसम सूर्य द्वारा प्रकाश तथा उष्मागतिकी के नियमों का परिणाम है। वायुमंडलीय परिसंचरण को सूर्य की ऊर्जा द्वारा संचालित ऊष्मा इंजन के रूप में देखा जा सकता है जिसका ऊर्जा स्रोत अंतरिक्ष का कालापन है।एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन https://www.britannica.com/science/atmospheric-circulation ब्रिटानिका 6 अक्टूबर 2025 en अक्षांशीय परिसंचरण की विशेषताएँ ग्रह को घेरने वाली पवन पट्टियाँ प्रत्येक गोलार्ध में तीन सेलों में संगठित हैं - हैडली सेल, फेरेल सेल और ध्रुवीय सेल। ये सेलें उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलार्धों में मौजूद हैं। वायुमंडलीय गति का अधिकांश भाग हैडली सेल में होता है। पृथ्वी की सतह पर कार्यरत उच्च दाब प्रणालियां अन्यत्र स्थित निम्न दाब प्रणालियों द्वारा संतुलित होती हैं। परिणामस्वरूप पृथ्वी की सतह पर कार्यरत बलों में संतुलन बना रहता है। अश्व अक्षांश लगभग 30° से 35° अक्षांश (उत्तर या दक्षिण) पर उच्च दबाव का क्षेत्र है जहां हवाएं हैडली या फेरेल कोशिकाओं के समीपवर्ती क्षेत्रों में विचरण करती हैं।व्हाट ऑर द हॉर्स लैटिट्यूड्स? https://oceanservice.noaa.gov/facts/horse-latitudes.html नेशनल ओशियानिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन यूएस डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स 7 अक्टूबर 2025 EN-US आमतौर पर हल्की हवाएं, धूप, और आकाश के कारण यहा कम वर्षा होती है।मोंकहाउस एफ. जे. ए डिक्शनरी ऑफ जियोग्राफी https://books.google.co.in/books?id=WyIuDwAAQBAJ&q=definition+of+horse+latitudes+in+geography&pg=PT159&redir_esc=y#v=onepage&q=definition%20of%20horse%20latitudes%20in%20geography&f=false रूटलेज 6 अक्टूबर 2025 en 12 जुलाई 2017 हैडली सेल एक बंद परिसंचरण लूप है जो भूमध्य रेखा से शुरू होता है। इस सेल में पृथ्वी की सतह से नम हवा के गर्म होने के कारण इसका घनत्व कम होता है इसलिए यह ऊपर उठ जाता है। इन्हें भी देखें आंचलिक और भूमध्य प्रवाह उष्णकटिबंधीय चक्रवात सन्दर्भ श्रेणी:वायुमण्डलीय परिवलन श्रेणी:भौतिक भूगोल श्रेणी:भूगोल