411 REFERENCE · Wikipedia
हज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|2008 के हज के दौरान मस्जिद अल-हरम की तीर्थयात्रा
हज (अरबी : حج हज " तीर्थयात्रा"), एक इस्लामी तीर्थयात्रा और मुस्लिम लोगों का पवित्र शहर मक्का में प्रतिवर्ष होने वाला विश्व का सबसे बड़ा जमावड़ा है (विश्व का सबसे बड़ा जमावड़ा महाकुम्भ होता है)।http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/middleeast/saudiarabia/8867639/Hajj-pilgrimage-2011-by-numbers.html Hajj pilgrimage 2011: by numbers 6 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20141011124805/http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/middleeast/saudiarabia/8867639/Hajj-pilgrimage-2011-by-numbers.html 11 अक्तूबर 2014 live http://www.huffingtonpost.com/2012/10/24/hajj-2012-muslim-pilgrimage-mecca-photos_n_2010818.html Hajj 2012: Muslims Embark On Pilgrimage To Mecca 6 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131025200341/http://www.huffingtonpost.com/2012/10/24/hajj-2012-muslim-pilgrimage-mecca-photos_n_2010818.html 25 अक्तूबर 2013 live यह इस्लाम के पांच मूल स्तंभ में से एक है, साथ ही यह एक धार्मिक कर्तव्य है जिसे अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार पूरा करना हर उस मुस्लिम चाहे स्त्री हो या पुरुष का कर्तव्य है जो सक्षम शरीर होने के साथ साथ इसका खर्च भी उठा पाने में समर्थ हो।Berkley Center for Religion, Peace, and World Affairs - Islam https://web.archive.org/web/20111002114437/http://berkleycenter.georgetown.edu/resources/traditions/islam 2 अक्तूबर 2011 See drop-down essay on "Islamic Practices" शारीरिक और आर्थिक रूप से हज करने में सक्षम होने की स्थिति को इस्ति'ताह कहा जाता है और वो मुस्लिम है जो इस शर्त को पूरा करता है मुस्ताती कहलाता है। हज मुस्लिम लोगों की एकजुटता का प्रदर्शन होने के साथ साथ उनका अल्लाह (ईश्वर) में विश्वास होने का भी द्योतक है।Dalia Salah-El-Deen, Significance of Pilgrimage (Hajj) https://web.archive.org/web/20090606064433/http://www.islamonline.net/english/introducingislam/Worship/Pilgrimage/article01.shtml 6 जून 2009
यह तीर्थयात्रा इस्लामी कैलेंडर के 12 वें और अंतिम महीने ज़ु अल-हज्जा की 8 वीं से 12 वीं तारीख तक की जाती है। इस्लामी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है इसलिए इसमें, पश्चिमी देशों में प्रयोग में आने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर से ग्यारह दिन कम होते हैं, इसीलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हज की तारीखें साल दर साल बदलती रहती हैं।
इहराम
वो विशेष आध्यात्मिक स्थिति है जिसमें मुसलमान हज को दौरान रहते हैं।
7 वीं शताब्दी से हज इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जीवन के साथ जुड़ा हुआ है,https://www.bbc.com/hindi/international-45239046 हज से पहले काबा में होती थी कई ईश्वरों की पूजा 19 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180819160322/https://www.bbc.com/hindi/international-45239046 19 अगस्त 2018 live लेकिन मुसलमान मानते हैं कि मक्का की तीर्थयात्रा की यह रस्म हजारों सालों से यानि कि इब्राहीम के समय से चली आ रही है। तीर्थयात्री उन लाखों लोगों के जुलूस में शामिल होते हैं जो एक साथ हज के सप्ताह में मक्का में जमा होते हैं और यहं पर कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं: प्रत्येक व्यक्ति एक घनाकार इमारत काबा के चारों ओर वामावर्त सात बार चलता है जो कि मुस्लिमों के लिए प्रार्थना की दिशा है, सफ़ा और मरवा नामक पहाड़ियों के बीच आगे और पीछे चलता है, ज़मज़म के कुएं से पानी पीता है, चौकसी में खड़ा होने के लिए माउंट अराफात के मैदानों में जाता है और एक शैतान को पत्थर मारने की रस्म पूरा करने के लिए पत्थर फेंकता है। उसके बाद तीर्थयात्री अपने सर मुंडवाते हैं, पशु बलि की रस्म करते हैं और इसके बाद ईद अल-अज़हा नामक तीन दिवसीय वैश्विक उत्सव मनाते हैं।10–12 Islam: A Short History https://archive.org/details/islamshorthistor0000arms Karen Armstrong 0-8129-6618-X 2000,2002http://www.bbc.co.uk/religion/religions/islam/holydays/eiduladha.shtml BBC - Religion & Ethics - Eid el Adha दिसम्बर 2007, December 30, 2012 https://www.webcitation.org/6FsSP5M6S?url=http://www.bbc.co.uk/religion/religions/islam/holydays/eiduladha.shtml 14 अप्रैल 2013 live
शब्द-साधन
अरबी में (शब्द: حج ḥajj हिब्रू के: חג ḥag [χaɡ]) समान है , जिसका अर्थ है "त्योहार", त्रिअक्षरीय सेमेटिक मूल ح-ج-ج से। इस शब्द का उपयोग उन तीन तीर्थ त्योहारों को संदर्भित करने के लिए किया गया था जो यहूदी हर साल यरूशलेम में मंदिर में करते थे।Moše Flôrenṭîn https://books.google.com/books?id=1dNk_b1uDzUC&q=%D7%97-%D7%92-%D7%92+hebrew+pilgrimage&pg=PA138 Late Samaritan Hebrew: A Linguistic Analysis of Its Different Types BRILL 2005 138 978-90-04-13841-4 19 October 2020 2 January 2022 https://web.archive.org/web/20220102175944/https://books.google.com/books?id=1dNk_b1uDzUC&q=%D7%97-%D7%92-%D7%92+hebrew+pilgrimage&pg=PA138 live इसी तरह, इस्लाम में حج हज्ज का तात्पर्य तीर्थयात्रा से जुड़े विभिन्न अनुष्ठानों को करने के लिए मक्का की यात्रा करने से है।
इन्हें भी देखें
उमरा
नमाज़
शहादत
इस्लाम एवं अन्य धर्म
सन्दर्भ
श्रेणी:इस्लाम
श्रेणी:इस्लाम के पाँच मूल स्तंभ
श्रेणी:हज