411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह एचवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|कॉकस क्षेत्र के लोग अक्सर मातृवंश समूह एचवी के वंशज होते हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह एचवी या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप HV एक मातृवंश समूह है। मातृवंश समूह एच और मातृवंश समूह वी इसी से उत्पन्न हुई बड़ी उपशाखाएँ हैं। मातृवंश समूह एचवी मध्य पूर्व, दक्षिण रूस के कॉकस क्षेत्र, ईरान और अनातोलिया में काफ़ी लोगों में पाया जाता है। इसके अलावा इसके वंशज हलकी मात्रा में भारत और इर्द-गिर्द के इलाक़ों में और दक्षिण यूरोप के कुछ क्षेत्रों में भी मिलते हैं।
अनुमान है के जिस स्त्री से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग २५,००० से ३०,००० वर्ष पहले मध्य पूर्व या कॉकस क्षेत्र की निवासी थी।B. Malyarchuk et al 2008, Mitochondrial DNA phylogeny in Eastern and Western Slavs https://web.archive.org/web/20091229063853/http://mbe.oxfordjournals.org/cgi/reprint/msn114v1.pdf 29 दिसंबर 2009 MBE Advance Access published May 13, 2008 यह मातृवंश स्वयं मातृवंश समूह आर० से उत्पन्न हुई एक शाखा है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना