Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फेसबुक मैसेंजर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Facebook Messenger logo 2025.svg फ़ेसबुक मैसेंजर एक त्वरित संदेश सेवा और सॉफ्टवेयर अनु-प्रयोग है। यह मूल रूप से 2008 में फ़ेसबुक चैट के रूप में विकसित किया गया था। कंपनी ने 2010 में अपनी मैसेजिंग सर्विस का पुर्नोत्थान किया, और बाद में अगस्त 2011 में स्वसंपूर्ण आईओएस और एंड्रॉइड ऐप जारी किए। कई वर्षों से, फ़ेसबुक ने विभिन्न प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए ऐप जारी किए हैं। एक समर्पित वेबसाइट इंटरफ़ेस लॉन्च किया और मुख्य फ़ेसबुक ऐप से संदेस भेजने की कार्यक्षमता को अलग कर दिया, जिससे की संदेश भेजने के लिए उपयोगकर्ताओं को स्वसंपूर्ण ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता हो। फ़ेसबुक मेसेंजर फ़ेसबुक उपयोगकर्ताओं को एक-दूसरे को संदेश भेजने देता है। इसके साथ ही मैसेंजर उपयोगकर्ताओं को एक-से-एक इंटरैक्शन और समूह वार्तालापों में ध्वनि कॉल और वीडियो कॉल करने की सहूलियत प्रदान करता है। अप्रैल 2013 में, फ़ेसबुक ने अपने मैसेंजर एंड्रॉइड ऐप के लिए एक "चैट हेड" सुविधा पेश की, जो किसी संपर्क के प्रोफाइल फोटो के साथ एक गोल आइकन प्रदर्शित करता है। चैट हेड्स एक अलग से आइकॉन की तरह उस वयक्ति के फोटो का होता है जिसे आप मैसेज कर रहे होते है। हर वयक्ति के लिए यह अलग होता है। इसकी साहयता से हम अपने फ़ोन में दूसरे ऐप को युस करते हुए भी फ़ेसबुक मैसेंजर का उपयोग कर सकते है। यह ऐप एकाधिक खातों का समर्थन करता हैं, वैकल्पिक एन्ड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ वार्तालाप और "इंस्टेंट गेम" खेलने की सुविधा भी प्रदान करता है। इस ऐप में पैसे भेजने और परिवहन का अनुरोध करने सहित कुछ सुविधाएँ, संयुक्त राज्य अमेरिका तक सीमित हैं। दिसंबर 2012 में, फ़ेसबुक ने घोषणा की कि एंड्रॉइड उपयोगकर्ता फ़ेसबुक अकाउंट के बिना ऐप में साइन अप कर सकते हैं, केवल एक नाम और फोन नंबर की आवश्यकता होगी। अक्टूबर 2013 में, फ़ेसबुक ने उपयोगकर्ताओं के लिए और एक सुविधा प्रदान की इस सुविधा के अनुसार उपयोगकर्ता उन्हें भी संदेस भेज सकते है जो उनके मित्रो की सूचि में उपस्थित ना हो बसर्ते उनके फ़ोन कांटेक्ट में एक दूसरे का नंबर उपस्थित हो। जून 2015 में, फ़ेसबुक ने एक पुर्नोत्थान स्थान साझाकरण शुरू किया। उपयोगकर्ता "स्थान" बटन पर टैप करते हैं और फिर किसी भी स्थान को इंगित करने की क्षमता के साथ एक नक्शा दिखाया जाता है, भले ही उपयोगकर्ता स्वयं जगह पर मौजूद न हो। मार्च 2017 में, यह लाइव स्थान साझाकरण शुरू किया गया, उपयोगकर्ताओं को अस्थायी रूप से एक स्थान या मित्र के समूह के साथ अपने स्थान को एक घंटे के लिए साझा करने देता है। दिसंबर 2019 में पुरानी सर्विस बंद कर दी गई, मैसेंजर ऐक्सेस के लिए फ़ेसबुक अकाउंट अनिवार्य कर दिया गया।https://m.aajtak.in/gadgets/social-media/story/facebook-removes-ability-to-sign-up-with-phone-number-from-messenger-lite-ttec-1149693-2019-12-27 FB Messenger से हटा ये अहम फीचर, आपको होगी दिक्कत? 2019-12-27 https://m.aajtak.in hi 2019-12-31 https://web.archive.org/web/20191227152345/https://m.aajtak.in/gadgets/social-media/story/facebook-removes-ability-to-sign-up-with-phone-number-from-messenger-lite-ttec-1149693-2019-12-27 27 दिसंबर 2019 deadhttps://navbharattimes.indiatimes.comhttps//navbharattimes.indiatimes.com/tech/gadgets-news/now-linking-your-facebook-account-is-mandatory-to-sign-up-on-messenger/articleshow/72998364.cms Facebook Messenger: फ़ेसबुक मेसेंजर पर अकाउंट के जरिए ही कर सकेंगे साइन-अप, पुराना ऑप्शन खत्म - now linking your facebook account is mandatory to sign up on messenger 2019-12-27 Navbharat Times hi 2019-12-31जून 2020 InternetArchiveBot व्यावसायिक इंटरैक्शन और तृतीय-पक्ष ऐप एकीकरण 25 मार्च, 2015 को फ़ेसबुक एफ़ 8 सम्मेलन में, फ़ेसबुक ने मैसेंजर में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की। मैसेंजर उपयोगकर्ताओं को व्यवसायों के साथ सहभागिता शुरू करने, सूचनाओं को प्राप्त करने, नोटिफिकेशन प्राप्त करने, और कंपनी के ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत वार्तालाप करने की सुविधा उपलब्ध कराइ जाएगी। उपयोगकर्ता मैसेंजर के अंदर संग त तीसरे पक्ष के ऐप को भी खोलने में सक्षम होंगे, जैसे मूवी टिकट सेवा या गिफ जेनरेटर, और फिर उन विवरणों को अन्य चैट प्रतिभागियों के साथ साझा कर सकेंगे। उपयोगकर्ता विकास मुख्य फ़ेसबुक ऐप से अलग होने के बाद, मैसेंजर के पास अप्रैल 2015 में 600 मिलियन उपयोगकर्ता थे, जो जून 2016 में 900 मिलियन, जुलाई 2016 में 1 अरब और अप्रैल 2017 में 1.2 अरब तक बढ़ गया। सन्दर्भ श्रेणी:फ़ेसबुक