411 REFERENCE · Wikipedia
टाइम्स स्क्वायर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टाइम्स स्क्वायर दुनिया का चौराहाविश्व का हृदयब्रह्माण्ड का केन्द्र Times Square April 2022 by Don Ramey Logan.jpg 1 times square night 2013.jpg Broadway show billboards in Times Square, 2009 (top), 2013 (bottom) 250px न्यूयॉर्क का एक इलाका देश राज्य न्यूयॉर्क शहर न्यूयॉर्क शहर बरो मैनहैटन रेखांकन ब्रॉडवे, सेवेन्थ एवेन्यू, फोर्टी-सेकंड स्ट्रीट और फोर्टी-सेवेन्थ स्ट्रीट ऐतिहासिक संरचनाएँ डफ़ी स्क्वायरजॉर्ज कोहन मूर्तिवन टाइम्स स्क्वायर
टाइम्स स्क्वायर (Times Square), न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहैटन इलाके में अवस्थित एक महत्वपूर्ण सड़क चौराहा है, जोकि न्यूयॉर्क का एक अतिप्रसिद्ध, वाणिज्यिक, मनोरंजन एवं पर्यटन केन्द्र भी है। यह चौराहा, मैनहैटन के ब्रॉडवे और सेवेन्थ ऍवेन्यू के प्रतिच्छेदन से बनी है, और उत्तर से दक्षिण, ४७थ स्ट्रीट से ४२ड स्ट्रीट के बीच अवस्थित है। बीते वर्षों में यह स्थान न्यूयॉर्क शहर के एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केन्द्र बन कर उभरा है, तथा इसे न्यूयॉर्क एवं संयुक्त राज्य के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। बिल्बोर्डों और प्रचार बोर्डों से दिन-रात आलौकिक रहने तथा निरंतर गतिविधियों का केन्द्र बने रहने के कारण, अमरीका में इसे "दुनिया का चौराहा", "विश्व का हृदय" और "सेण्टर ऑफ़ द यूनिवर्स"("ब्रह्माण्ड का केन्द्र") जैसे नामों से पुकारा जाता है। यह न्यूयॉर्क के मनोरंजन का केन्द्र कहे जाने वाले ब्रॉडवे थिएटर डिस्ट्रिक्ट का भी केन्द्र, अतः इसे वैश्विक मनोरञ्जन उद्योग का भी महत्वपूर्ण केन्द्र है। तथा टाइम्स स्क्वायर दुनिया के व्यस्ततम नगरीय पदयात्रा मार्गों में से एक भी है, एवं विश्व के प्रसिद्धतम पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष, एक अनुमानित ५ करोड़ पर्यटक आते हैं। न्यूयॉर्क पर्यटन के आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन टाइम्स स्क्वायर से तकरीबन ३३०००० लोग गुज़रते हैं, जबकि कुछ विशेष दिनों में यहाँ से गुजरने वाले पदयात्रियों की सङ्ख्या ४६०००० तक भी पहुँच सकती है। यह चौराहा न्यूयॉर्क महानगर के नगर चौक के सामान हैसियत रखती है।
इतिहास
इस चौराहे और मार्ग-मिलान केन्द्र को पूर्वतः लॉङ्गएकर स्क्वायर कहा जाता था, और १९०४ में इसके नाम को बदलकर टाइम्स स्क्वायर कर दिया गया जब, न्यूयॉर्क टाइम्स के अपना मुख्यालय, इस चौराहे कोने पर नवनिर्मित टाइम्स बिल्डिंग में पुनःस्थापित कर दिया। जिसे पुनःआवरण के बाद वन टाइम्स स्क्वायर कहा जाता है, और प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले विश्व प्रसिद्ध न्यू यर इव्स बॉल ड्राप के आयोजन का आयोजन स्थल होता है। यह एक ऐसी परंपरा है, जो न्यूयॉर्क टाइम्स ने ३१ दिसम्बर १९०७ में शुरू की थी, और वह आज तक चलती आ रही है। इस कार्यक्रम का अनुभव करने हेतु प्रतिवर्ष ३१ दिसम्बर की रात को टाइम्स स्क्वायर में १० लाख से भी अधिक आगन्तुक आते हैं।
विवरण
left|thumb|200px|४५थ स्ट्रीट पर, ब्रॉडवे और सेवेन्थ ऍवेन्यू की क्रासिंग
भले ही इस चौराहे का नाम "टाइम्स स्क्वायर" यानि "टाइम्स चौक" है, परन्तु इस "चौक" का आकार चौकोर या वर्गाकार नहीं है। यह चौराहा, ४५थ स्ट्रीट पर, ब्रॉडवे और सेवेन्थ ऍवेन्यू सडकों के प्रतिच्छेदन से बनी है, जोकि लैटिन अक्षर ऍक्स(X) के तरह एक दूसरे को ४५थ स्ट्रीट पर काटे हैं। तथा उत्तर में ४७थ स्ट्रीट से और दक्षिण में ४२ड स्ट्रीट से यह ऍक्स-क्रॉसिंग घिरा हुआ है, जिसके कारण यह चौराहा दो समशिखारीय त्रिकोणों से बना है, और किसी डमरू के आकार का दीखता है। ब्रॉडवे, न्यूयॉर्क शहर के क्षैतिजिक और लंबवत ग्रिड पैटर्न को टेढ़े एंगल पर काटता हुआ गुज़रता है, जिसके कारण दो समशिखारीय त्रिकोणों वाली यह डमरू-आकार चौराहा बनता है, जिनके शिखर ४५थ स्ट्रीट पर, ब्रॉडवे और सेवेन्थ ऍवेन्यू सडकों के प्रतिच्छेदन पर अवस्थित है।
हालाँकि टाइम्स स्क्वायर के दक्षिणी त्रिकोण का कोई विशेष नाम नहीं है, परन्तु उत्तरी त्रिकोण को फ़ादर डफ़ी स्क्वायर कहा जाता है। इसे सन १९३७ में अमरीकी ६९वें इन्फेंट्री रेजिमेंट के चैप्लेन फ्रांसिस डफ़ी को समर्पित किया गया था। फ़ादर डफ़ी स्क्वायर में उनका स्मृतिस्मारक तथा जॉर्ज ऍम कोहन की एक प्रतिमा मौजूद है। तथा यहाँ, थिएटर डेवलपमेंट फण्ड द्वारा संचालित एक लाल रंग के त्रिकोणीय आकार का सीढ़ीदर नाट्य मंच भी है, जिसे सामान्य दिनों में लोगों द्वारा, बैठने, बात करने और तस्वीरें खींचने के लिए उपयोग किया जाता है।
दीर्घ
Times Square - New York, NY, USA - August 2015 16.jpg 900px टाइम्स स्क्वायर का उत्तरी भाग, १९ अगस्त २०१५, रात ३ बजे, इतनी देर रात को भी हज़ारों की तादाद में जुटे लोग, जिस कारण न्यूयॉर्क को कभी ना सोने वाला शहर कहा जाता है। मध्य में चैप्लेन डफ़ी के स्मारक को देखा जा सकता है, और सबसे दाहिने ओर, थिएटर डेवलपमेंट फण्ड की दीर्घा, जिसपर लोग बैठे हुए हैं।
Mighty square pulsing heart (3449767457).jpg 900px टाइम्स स्क्वायर, अप्रैल २००९, शाम ६ बजे)
Times Square Panorama.jpg 900px टाइम्स स्क्वायर के उत्तरी हिस्से की तस्वीर, (बीच में टू टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के निर्माण से पहले की तस्वीर)
इन्हें भी देखें
मैनहटन
ब्रॉडवे
वन टाइम्स स्क्वायर
टाइम्स स्क्वायर बॉल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
no no no no Manhattan/Times Square Q11259
Times Square live camera
Times Square more webcams
The Times Square Alliance and Events Listing
Times Square 360 panorama
"The Changing Face of Times Square" at the New York Public Library website
Times Square Arts Center
NYC-Architecture.com
New York City Tourist
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर