411 REFERENCE · Wikipedia
अकस्मात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अकस्मात शब्द संस्कृत का मूल शब्द है। इसका सामान्य अर्थ अचानक होता है। अकस्मात् शब्द का उपयोग किसी घटना के अचानक घटित होने की उन परिस्थितियों में होता है जब यह बहुत ही सामन्य से अधिक अचानक होती है।
उदाहरण
मुसीबतें और मेहमान कहकर नहीं आते, वे तो बस अकस्मात ही आ धमकते हैं।
अभी-अभी तो धूप थी! अकस्मात ही बादल गरजे ; बिजली चमकी और ये लो पानी भी बरसने लग गया !
बच्चे का पालन-पोषण ठीक चल रहा था कि अकस्मात पिता के देहान्त ने उसे अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर किया।
अन्य अर्थ
अचानक, सहसा, एकदम।
संबंधित शब्द
हिंदी में
क्रियाविशेषण अचानक, सहसा, एकाएक, अनायास, अकस्मात, यकायक, विधिवशात्, अनिच्छित, बिना अभिप्राय, अनिच्छापूर्वक।
अन्य भारतीय भाषाओं में निकटतम शब्द
सन्दर्भ
श्रेणी:शब्दार्थ