Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रोता द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रोता (Rota), जो स्थानीय चामोर्रो भाषा में लूता (Luta) कहलाता है, उत्तरी मारियाना द्वीपों का, साइपैन और तीनिअन के बाद, तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। रोता उत्तरी मारियाना द्वीपों का दक्षिणतम द्वीप है और पूरे मारियाना द्वीपसमूह में केवल गुआम ही इस से दक्षिण में स्थित है। रोता और गुआम की समुद्री दूरी लगभग 74 किमी है। रोता का सबसे बड़ा गाँव सिनापालो (Sinapalo), और सोंगसोंग (Songsong) इसका दूसरा सबसे बड़ा गाँव है। == चित्रदीर्घा == शीर्षकों के लिए बिना क्लिक करे माउस चित्र पर लाएँ और एक क्षण ठहरें == इन्हें भी देखें == उत्तरी मारियाना द्वीप मारियाना द्वीपसमूह गुआम कॉमनवेल्थ == सन्दर्भ ==