Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१६ दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right १६ दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३५०वाँ (लीप वर्ष मे ३५१वाँ) दिन है। वर्ष में अभी और १५ दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये। 1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। 1824 – ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी। 1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया। 1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी 1922 – पोलैंड के राष्ट्रपति गैब्रियल नारुतोविक्ज़ की हत्या कर दी गई। 1927 – आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की। 1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की। 1951 – हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी। 1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत। 1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत। 1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना। 1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना। 1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1993 – नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ। 1994 – पलाउ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना। 1999 – गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल। 2004 – दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। 2006 – नेपाल में अंतरिम संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया। 2008 – केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया। 2013 – फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये। 2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे। जन्म सुगन्ध कुमरिआ 1917 – आर्थर क्लार्क - एक ब्रिटिश विज्ञान कथा लेखक, विज्ञान लेखक और भविष्यवादी 1937 – हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे। निधन 1515 – अल्फांसो डे अल्बुकेरक - गोवा का पुर्तग़ाली गवर्नर। 1971 – अरुण खेतरपाल परमवीर चक्रसम्मानित भारतीय सैनिक। 2002 – शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं। बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन दिसम्बर, १६