411 REFERENCE · Wikipedia
बनारसी बाबू (1973 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बनारसी बाबू बनारसी बाबू (1973 फ़िल्म).jpg बनारसी बाबू का पोस्टर शंकर मुखर्जी शंकर मुखर्जी कल्याणजी-आनंदजी के. ए. नारायण रमेश पंत देव आनन्द, राखी, योगिता बाली 30 मार्च, 1973 भारत हिन्दी
बनारसी बाबू 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।खइके पान बनारस वाला... अमिताभ बच्चन के लिए कभी लिखा ही नहीं गया था ये गाना, सुपरहिट सॉन्ग का मजेदार किस्सा https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-don-superhit-song-khanike-paan-banaras-wala-filmed-on-amitabh-bachchan-originally-written-for-dev-anand-banarasi-babu-then-got-filmed-on-7739372.html 22 अगस्त 2024 न्यूज़ 18 11 अक्टूबर 2023 hi 22 अगस्त 2024 https://web.archive.org/web/20240822102032/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-don-superhit-song-khanike-paan-banaras-wala-filmed-on-amitabh-bachchan-originally-written-for-dev-anand-banarasi-babu-then-got-filmed-on-7739372.html dead इसका निर्देशन-निर्माण शंकर मुखर्जी ने किया है। इसमें देव आनन्द, राखी और योगिता बाली मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संक्षेप
अनाथ सोहन लाल (देव आनन्द) बॉम्बे में रहने वाला एक अमीर व्यापारी है। कश्मीर में छुट्टियों के दौरान उसकी मुलाकात खूबसूरत नीला (राखी) से होती है। कुछ गलतफहमियों के बाद दोनों प्यार में पड़ जाते हैं और शादी कर लेते हैं। जब वे बॉम्बे लौटता है तो उसका मैनेजर वी. के. सक्सेना (जीवन) उन्हें व्यवसाय के कुछ काम के लिए लंदन जाने के लिए कहता है। तीन महीने बाद जब वह घर लौटता है तो वह देखता है कि नीला उसे हवाई अड्डे पर लेने नहीं आई है। फिर घर के रास्ते में उस पर हमला किया जाता है और उसका अपहरण कर लिया जाता है।
उसे एक कोठरी में रखा जाता है जहाँ एक महिला गुलाबिया (योगिता बाली) उसे बताती है कि वह उसकी प्रेमिका है। उसकी मदद से वह भागने में सफल हो जाता है। लेकिन वह एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। वहाँ उसकी मुलाकात एक महिला से होती है जो उसे अपना बेटा कहती है। इन घटनाओं के मोड़ से हैरान और हताश होकर वह नीला से जवाब-तलब करने के लिए घर लौटता है। सोहन यह पता लगाने का निर्णय लेता है कि आखिर हो क्या रहा है। उसका जीवन क्यों अस्त-व्यस्त हो गया है।
मुख्य कलाकार
देव आनन्द — सोहन लाल / मोहन
राखी — नीला एस लालबहादुर
योगिता बाली — गुलाबिया
आई एस जौहर — जैकपॉट
जीवन — वी. के. सक्सेना
वीना — मोहन की माँ
मनोरमा — मोनिका
भगवान — दादा
संगीत
गीत गायक राजेन्द्र कृष्ण कल्याणजी-आनंदजी हमारा नाम बनारसी बाबू किशोर कुमार 4:33 शराब बदनाम हो गई लता मंगेशकर 4:16 आप यहाँ से जाने का किशोर कुमार, आशा भोंसले 3:56 कोई कोई रात ऐसी होती है लता मंगेशकर 4:21 मेरे पीछे एक लड़की किशोर कुमार 4:02 कमर मेरी लट्टू आशा भोंसले 4:28
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0275217 बनारसी बाबू
श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में