Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शांति संधि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शांति संधि दो या दो से अधिक विरोधी पक्षों—आमतौर पर देशों या सरकारों—के बीच किया जाने वाला एक समझौता है। यह समझौता देशों या सरकारों के बीच चल रहे युद्ध को औपचारिक रूप से रोकने के लिए किया जाता है।सनम नारघी ऐेंदरलिनी Peace Negotiations and Agreements https://www.inclusivesecurity.org/wp-content/uploads/2012/04/37_peace_negotiations.pdf इन्क्लूसिव सिक्योरिटी 5 सितम्बर 2026 17 en pdf 2007 शांति वार्ता और समझौते यह 'आर्मिस्टिस' (लड़ाई रोकने का समझौता), 'सरेंडर' (आत्मसमर्पण) और 'सीज़फ़ायर' या 'ट्रूस' (युद्धविराम) से अलग होता है। अंतर्राष्ट्रीय कानून में शांति समझौता कूटनीति और शांति-निर्माण के मुख्य साधन हैं। प्राचीन काल से ही शांति संधि का उपयोग युद्ध को समाप्त करने, अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के राजनीतिक और कानूनी संगठन के लिए साधन के रूप में किया जाता रहा है।लेसाफ्फर रेंडल Peace Treaties and the Formation of International Law https://academic.oup.com/edited-volume/43488/chapter-abstract/363760185?redirectedFrom=fulltext ऑक्सफ़ोर्ड अकादमिक ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 5 सितम्बर 2026 en 10.1093/law/9780199599752.003.0004 1 नवम्बर 2012 Ever since pre-classical antiquity, peace treaties have been important instruments for ending wars as well as for the political and legal organization of international communities. live शांति संधि और अंतर्राष्ट्रीय कानून का निर्माण 1500 और 1920 के बीच यूरोप और पश्चिम के लिए शांति संधि विशेष रूप से महत्वपूर्ण थीं क्योंकि यूरोपीय देशों के पारंपरिक कानून (1500–1815) और पश्चिम के आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून (1815–1920) बनाने में उसकी भूमिका रही। शांति संधि कई तरह की होती है। जैसे- 1991 का पेरिस शांति समझौता। यह कंबोडिया में दशकों तक चले गृहयुद्ध और संघर्ष को समाप्त करने के लिए हस्ताक्षरित एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। यह संधि युद्ध में बाहरी देशों के हस्तक्षेप को रोकने और एक युद्धविराम लगाने के लिए की गई थी। एक सैन्य संघर्ष को राजनीतिक प्रक्रिया में बदलना इसका मुख्य उद्देश्य था। यह संधि संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में की गई थी। वर्ष 1991 से पहले पेरिस शांति सम्मेलन जनवरी 1919 में वर्साय में आयोजित किया गया था जो प्रथम विश्व युद्ध के बाद शांति की शर्तें तय करने के लिए आयोजित किया गया था।The Paris Peace Conference and the Treaty of Versailles https://history.state.gov/milestones/1914-1920/paris-peace ऑफ़िस ऑफ़ द हिस्टोरियन 5 सितम्बर 2026 en live पेरिस शांति सम्मेलन और वर्साय की संधि इन्हें भी देखें 1919 का आंग्ल-अफ़ग़ान संधि उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता एंटी बैलेस्टिक मिसाइल संधि ट्रियानान की संधि पान्डिचेरी की संधि बर्लिन की संधि बुखारेस्ट की संधि मद्रास की संधि सन्धि (समझौता) संदर्भ बाहरी कड़ियाँ संयुक्त राष्ट्र का शांति समझौतों का डेटाबेस श्रेणी:सन्धियाँ श्रेणी:पेरिस शांति संधि