Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नगर (गिलगित-बल्तिस्तान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नगरNagar / نگر नगर Jammu and Kashmir 35 24 N 73 48 E नगर की स्थिति हुन्ज़ा-नगर ज़िला, गिलगित-बल्तिस्तान ? - बुरुशस्की, शीना नगर (نگر, Nagar) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले में स्थित एक शहर है। यह हुन्ज़ा नदी के किनारे २,६८८ मीटर (८,८२२ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। चीन-द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त को ख़ुंजराब दर्रे के ज़रिये पाकिस्तान से जोड़ने वाला प्रसिद्ध काराकोरम राजमार्ग नगर से भी गुज़रकर निकलता है। यह जिस वादी में स्थित है उसका नाम भी नगर वादी है और यह किसी ज़माने में नगर रियासत का क्षेत्र हुआ करता था। नगर शहर को वादी से अलग बताने के लिये कभी-कभी नगर ख़ास भी कहते हैं। यहाँ के अधिकतर लोग बुरुशस्की बोलते हैं हालांकि स्थानीय लोगों को शीना भाषा भी आती है।Concise Encyclopedia of Languages of the World https://web.archive.org/web/20111226082343/http://books.google.com/books?id=F2SRqDzB50wC 26 दिसंबर 2011 , pp. 175, Elsevier, 2010, ISBN 9780080877754, ... Bilingualism among Burushaski speakers is common primarily in the two Dardic Indo–European languages Shina (Nagar Burushaski speakers) and Khowar (the Burusho of Yasin valley) ... धार्मिक नज़रिए से नगर निवासी शिया हैं।Around Rakaposhi, Brian H. Jones, pp. 26, Brian H Jones, 2010, ISBN 9780980810721, ... That was probably to be expected, as the people in adjoining Nagar are all solidly Shia, as is the population of Ganish within Hunza proper ... सम्बन्धित चित्र इन्हें भी देखें हुन्ज़ा-नगर ज़िला सन्दर्भ 2 श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर श्रेणी:हुन्ज़ा-नगर ज़िला श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान