411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ोलबूक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|रेइएक में ज़ोलबूक की एक अनुकृति
ज़ोलबूक (Zawlbuk मिजोरम के मिज़ो जनजाति, मुख्यतः लुशाई लोगों, की पारंपरिक सामाजिक जीवन की एक महत्त्वपूर्ण संस्था थी जहाँ गाँव के सभी अविवाहित युवा पुरुष रात के समय इकट्ठे सोते थे। संजय कुमार मिजोरम की लोककथाएँ प्रभात प्रकाशन 2021 978-93-5521-047-0 https://books.google.co.in/books?id=N0VVEAAAQBAJ&pg=PT1 hi 7 नवंबर 2023 Bhatia L Education and Society in a Changing Mizoram: The Practice of Pedagogy 2012 https://books.google.com/books?id=Z6iyPrnkHAcC 978-1136198052 Routledge, Taylor & Francis Group, New York, US यह गाँव का सबसे बड़ा आवास होता था और इसे हर गाँव में बस्ती के बीचोबीच बनाने की प्रथा थी। भले ही इसका मूल उपयोग गाँव के सभी अविवाहित पुरुषों के लिए शयनागार (dormitory) के रूप में किया जाता था, लेकिन यह एक ऐसी सामाजिक संस्था थी जहाँ शिक्षा, मनोरंजन, कौशल और वैयक्तिक विकास के साथ-साथ कबीले की सामुदायिक सुरक्षा लगभग पूरी तरह से केंद्रित थी। Parry NE Lushai Custom: A Monograph on Lushai Customs and Ceremonies 1928 https://books.google.com/books?id=ZZsJAQAAIAAJ 8–12 1988 reprint B0000E866X Tribal Research Institute, Aizawl, India Chatterji N Zawlbuk as a Social Institution in the Mizo Society 1975 https://books.google.com/books?id=VcQJAQAAIAAJ 1–35 B0000D5MQN Tribal Research Institute, Aizawl, Mizoram, India Pillai SK 1999 Winds of change in the bamboo hills: Learning from a Mizo way of life India International Centre Quarterly 26 2 125–137 23005664
स्थापत्य
ज़ोलबूक हमेशा गाँव के बीचोबीच मुखिया के निवास के करीब स्थित होता था। चूँकि इसका मूल उद्देश्य गाँव के सभी कुँवारों को एक ही स्थान पर इकट्ठा करना होता था, इसलिए यह मुख्य रूप से सबसे बड़ा आवास था। समुदाय के आकार के आधार पर ज़ोलबूक का आकार गाँव-दर-गाँव अलग-अलग होता था। इसका निर्माण सामुदायिक सेवा के माध्यम से पास के जंगल से लकड़ी और छप्पर का उपयोग करके किया जाता था।Pachuau R Mizoram: A Study in Comprehensive Geography 2009 5–6 978-8172112646 Northern Book Centre, India अधिकांश ढाँचे को सहारा देने वाली केंद्रीय थुन्नी की लकड़ी विशेष रूप से बड़ी होती है जिसे त्लुङ कहा जाता है। फर्श से ढाँचे को सहारा देते हुए एक ढलानदार छत बनाई जाती थी। फर्श और दीवारें बाँस की फट्टियों से और छत पूरी तरह से घास-फूस से बनाई जाती थी। इसमें कोई विशेष प्रवेश द्वार नहीं होता क्योंकि सामने का पूरा हिस्सा खुला था।Pachuau R Mizoram: A Study in Comprehensive Geography 2009 5–6 978-8172112646 Northern Book Centre, India
सामाजिक संरचना
संगठन
प्रभाव और मूल्य
पतन और विघटन
अन्य संस्कृतियों में
इन्हें भी देखें
रेइएक
सोलोमन टेम्पल, आइजोल
सन्दर्भ
श्रेणी:मिज़ोरम की संस्कृति
श्रेणी:मिज़ोरम का इतिहास
श्रेणी:आवासीय स्थापत्य