411 REFERENCE · Wikipedia
रेखा आरेख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|एक सरल "रेखा आरेख" जो x के मान में परिवर्तन के सापेक्ष y के मान में परिवर्तन दिखाता है।
रेखा आरेख (line chart) यह एक सरल और प्रमुख एकविम आरेख है। किसी एक प्राचल में होने वाले परिवर्तन के सापेक्ष दूसरे प्राचल में होने वाले परिवर्तन को दर्शाने के लिये आधार प्राचल के मानों और उनके संगत निर्भर प्राचल के मानों के कटान बिंदुओं को रेखाखण्डों द्वारा जोड़ने से यह आरेख निर्मित होता है।
इसके द्वारा कई प्रकार के सांख्यिकीय आँकड़ो को प्रदर्शित किया जाता है। समय के सापेक्ष किसी एक प्राचल में होने वाले बदलाव दर्शाने के लिये यह सर्वाधिक उपयुक्त आरेखों में से एक माना जाता है। इसी लिये इसे "रन चार्ट" के नाम से भी जाना जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Line charts लाइन चार्ट
श्रेणी:सांख्यिकीय आरेख