Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पी के तलवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डा. पी के तलवार (जन्म 4 दिसंवर, 1954) (अंग्रेजी P. K. Talwar https://web.archive.org/web/20200323012844/https://www.drpktalwar.com/ 23 मार्च 2020 ) भारतीय कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जन हैं। उन्हें भारत में कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की अनेक तकनीकों, खास तौर पर लेजर आधारित  कास्मेटिक तकनीकों एवं विधियों की शुरूआत करने का श्रेय जाता है। वह भारत के पहले प्लास्टिक सर्जन हैं जिन्हें अमरीका के अटलांटा स्थित इंस्टीच्यूट आफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी द्वारा एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त हुई। वह भारत की राजधानी नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित कास्मेटिक लेजर सर्जरी सेंटर आफ इंडिया के निदेशक हैं। वह भारत के प्रमुख कारपोरेट हास्पीटल — इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पीट्ल्स, नई दिल्ली में वरिष्ठ कास्मेटिक सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कई शीर्ष मॉडलों, भारत एवं पडोसी देशों के फिल्मी कलाकारों, खिलाडियों एवं अन्य प्रसिद्ध हस्तियों की कास्मेटिक सर्जरी की है। वह उत्तरी भारत के पहले प्लास्टिक सर्जन हैं जिन्होंने विशिष्ट विशेषज्ञता के तौर पर कास्मेटिक सर्जरी करना शुरू किया। वह थ्रेड फेसे लिफ्ट, शार्ट स्कार फेस लिफ्ट (मिनिमल एक्सेस क्रेनियल सस्पेंशंस), पिगमेंटेशन, हेयर रिमुवल, लेग वेन्स, मुहोंस के धब्बे एवं चेहर का कायाकल्प करने के लिए लेजर सर्जरी का प्रयोग करने में अग्रणी हैं। आरंभिक जीवन डा. पी. के तलवार (पूरा नाम डा. प्रमोद कुमार तलवार) का जन्म 4 दिसंवर, 1954 को भारत के राजस्थान राज्य में भतरपुर में चिकित्सक परिवार में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री देवदत्त तलवार उत्तर प्रदेश सरकर में चिकित्सक थे। उनकी माता सरला तलवार गृहणी। उनकी आरंभिक स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के उन्नाव के स्कूल में प्राप्त की। इसके बाद उनका परिवार मथुरा आ गया जहां से उन्होंने  1869 में बारहवी बोर्ड की परीक्षा की। इसके बाद उनके पिताजी का तबादला सिकदराबाद हो गया जहां से उन्होंने 1971 में जीव विज्ञान में इंटरमीडियट की परीक्षा पास की। चिकित्सा शिक्षा डा. पी. के तलवार ने 1979 में मराठवाडा विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री ली। उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से 1981 में एम..एस. (जनरल सर्जरी) की उपाधि ही। उन्होंने बम्बई यूनिवर्सिटी से एम सीएच (प्लास्टिक सर्जरी) की डिग्री ली। सन 1985 में टाटा कैंसर हास्पीटल से हैंड सर्जरी में फेलोशिप की। अगले साल वह जूनियर कंसल्टेंट (पोल अधिकारी) के तौर पर जबलपुर मेडिकल कालेज में काम शरू किया। उन्हें 1987 में अटलांटा स्थित इंस्टीच्यूट आफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी से एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी में फेलोशिप की। यहां उन्होंने इंटरनेशनल सोसायटी आफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के पहले अध्यक्ष डा. जॉन आर लुइस से प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह फेलोशिप प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय थे। वह 1988 में स्वदेश लौट आए । चिकित्सा कार्य स्वदेश लौटने के बाद वह नई दिल्ली के सर गंगा राम हास्पीटल सें जूनियर कंसल्टेंट के तौर पर जुड़े। अगले साल उन्होंने नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में कास्मेटिक सर्जरी सेंटर की स्थापना की। उन्होंने इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पीटल से वरिष्ठ कास्मेटिक सर्जन के तौर पर भी काम किया है। उन्हें कई शीर्ष मॉडलों, भारत एवं पडोसी देशों के फिल्मी कलाकारों, खिलाडियों एवं अन्य प्रसिद्ध हस्तियों की कास्मेटिक सर्जरी की है। वह उत्तरी भारत के पहले प्लास्टिक सर्जन हैं जिन्होंने विशिष्ट विशेषज्ञता के तौर पर कास्मेटिक सर्जरी करना शुरू किया। वह थ्रेड फेसे लिफ्ट, शार्ट स्कार फेस लिफ्ट (मिनिमल एक्सेस क्रेनियल सस्पेंशंस), पिगमेंटेशन, हेयर रिमुवल, लेग वेन्स, मुहोंस के धब्बे एवं चेहर का कायाकल्प करने के लिए लेजर सर्जरी का प्रयोग करने में अग्रणी हैं। अनुसंधान लेजर से बालों को हटाना - आरंभिक अनुभव, इंडियन एसोसिएशन आफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन्स, 2003, लुधियाना। पिगमेंटेशन के लिए नया- पांचवी पीढ़ी का क्यू स्विच एनडी याग लेजर, इंडियन एसोसिएशन आफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन्स, 2004, लुधियाना। वैस्कुलर लेसियन के लिए लेजर, इंडियन एसोसिएशन आफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन्स, 2005, श्रीनगर। कास्मेटिक सर्जरी में लेजर के अनुप्रयोग, 2005, एकेडिमा, लुधियाना । थ्रेडे फेस लिफ्ट पर कार्यशाला, एसोसिएशन आफ कुटेनियस सर्जन आफ इंडिया का 7 वां वार्षिक सम्मेलन, 2006, नई दिल्ली। 5 वीं पीढ़ी के क्यू स्विच लेजर से पिगमेंट्री लेसियन का इलाज, इंडियन एसोसिएषन आफ कास्मेटिक लेजर सर्जन्स का वार्षिक सम्मेलन, 2006, बम्बई । लांग पल्स एन डी याग की मदद से लेजर हेयर रिमुवल, इंडियन एसोसिएशन आफ कास्मेटिक लेजर सर्जन्स का वार्षिक सम्मेलन, 2007, बम्बई। बाहरी कड़ियाँ https://gorgeoustip.com/dr-pk-talwar-cosmetic-surgeon पी के तलवार 27 मार्च 2022 9 सितंबर 2021 https://web.archive.org/web/20210909053022/https://gorgeoustip.com/dr-pk-talwar-cosmetic-surgeon/ dead संदर्भ श्रेणी:1954 में जन्मे लोग श्रेणी:प्लास्टिक सर्जरी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:राजस्थान के लोग