411 REFERENCE · Wikipedia
गोविन्द सिंह डोटासरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोविन्द सिंह डोटासरा Govind Singh Dotasra.png 250px 1964 10 1 y लक्ष्मणगढ़, राजस्थान, भारत सीकर, राजस्थान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 14 जुलाई 2020 सचिन पायलट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षाराजस्थान सरकार 28 दिसम्बर 2018 20 नवम्बर 2021 वासुदेव देवनानी बुलाकी दास कल्ला राजस्थान विधानसभा के सदस्य लक्ष्मणगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 8 दिसम्बर 2008 परसराम मोरदिया प्रधान, पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ 2005 2008 Indian_National_Congress_Flag.svgभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 India राजनीतिज्ञ, विधायक, अधिवक्ता
गोविन्द सिंह डोटासरा (जन्म 1 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित हैं। वे वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।https://www.ndtv.com/people/govind-singh-dotasara-appointed-as-rajasthan-congress-chief-2262770 Govind Singh Dotasra Appointed as Rajasthan Congress Chief ndtv.com
वर्ष 2018 में उन्हें राजस्थान सरकार में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पर्यटन और देवस्थान विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया।https://indianexpress.com/article/india/rajasthan-portfolios-allocated-cm-ashok-gehlot-gets-finance-home-sachin-pilot-pwd-rural-development-5512668/ Govind Singh Dotasra Education Minister indianexpress.com उन्होंने 20 नवम्बर 2021 को "एक व्यक्ति, एक पद" नीति का पालन करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया।https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/rajasthan-congress-chief-govind-dotasra-resigns-as-minister-ahead-of-cabinet-expansion/videoshow/87816477.cms Govind Singh Dotasra Resigns as Minister economictimes.indiatimes.com
वे 15वीं, 16वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं।http://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/Govt-blacklists-pharma-company-over-wrongful-labeling/articleshow/38945033.cms Govind Singh Dotasra Whip INC timesofindia.indiatimes.comhttp://zeenews.india.com/news/rajasthan/oppn-cong-stages-walkout-over-minister-s-presence-in-rajasthan-assembly_947579.html Opposition Walkout from assembly: Govind Singh Dotasra, Whip INC zeenews.india.com
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्म 1 अक्टूबर 1964 को राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के सुतोड़ गाँव स्थित "कृपाराम जी की ढाणी" में हुआ था। उनके पिता मोहन सिंह डोटासरा एक सरकारी शिक्षक थे। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम, बी.एड. और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। स्नातक के बाद वे सीकर अदालत में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे। 1984 में उन्होंने सुनीता देवी से विवाह किया, जो स्वयं भी शिक्षिका हैं।
राजनीतिक करियर
2005 में वे लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान निर्वाचित हुए।http://www.rajsec.rajasthan.gov.in/PS_Publication_2005.pdf PANCHAYAT SAMITI WISE DETAILS OF ELECTED PRADHANS (Page 89) राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग
2008 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश जोशी को 34 वोटों से हराकर लक्ष्मणगढ़ सीट से विधायक बने।Rajasthan Assembly Election Results 2008 https://www.elections.in/rajasthan/assembly-constituencies/2008-election-results.html
2013 में उन्होंने सुभाष महरिया को 10,723 वोटों से हराया।http://eci.nic.in/eci_main/StatisticalReports/AE2013/RajAE_2013_stat_report.pdf Rajasthan Assembly Elections 2013 eci.nic.in इस चुनाव में कांग्रेस को राज्यभर में भारी नुकसान हुआ, लेकिन वे जीत दर्ज करने में सफल रहे।
2018 में उन्होंने तीसरी बार जीत हासिल की और मंत्री नियुक्त हुए।https://www.news18.com/assembly-elections-2018/rajasthan/lachmangarh-election-result-s20a033/ लक्ष्मणगढ़ चुनाव परिणाम 2018 News18
2023 में उन्होंने चौथी बार विधानसभा चुनाव जीता और एक बार फिर सुभाष महरिया को हराया।
विवाद
RAS-2018 भर्ती में कथित पक्षपात
जुलाई 2021 में, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2018 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा पर पक्षपात के आरोप लगे। आरोप था कि उनकी बहू प्रतिभा पूनिया और उसके भाई-बहन गौरव पूनिया और प्रभा पूनिया को साक्षात्कार (इंटरव्यू) में असाधारण रूप से 80 में से 100 अंक मिले, जबकि लिखित परीक्षा में उनका स्कोर 50 प्रतिशत से कम था।RAS भर्ती में रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप https://www.aajtak.in/india/rajasthan/story/rajasthan-education-minister-govind-singh-dotasara-relative-ras-selection-controversy-bjp-clash-ntc-1294864-2021-07-21 आज तक 21 जुलाई 2021 3 अगस्त 2025
विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित कई भाजपा नेताओं ने इस मामले की जांच की मांग की और इसे “चमत्कार” करार देते हुए इसे राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग बताया।डोटासरा के रिश्तेदारों को RAS में उच्च अंक: भाजपा ने जांच की मांग की https://timesofindia.indiatimes.com/city/jaipur/ras-marks-for-dotasras-kin-kataria-seeks-probe/articleshow/84660818.cms टाइम्स ऑफ़ इंडिया 23 जुलाई 2021 3 अगस्त 2025
डोटासरा ने इन आरोपों को “प्रचार” करार देते हुए खारिज कर दिया और कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित थी।RAS भर्ती में रिश्तेदारों की चयन प्रक्रिया पर डोटासरा की सफाई https://www.ndtv.com/india-news/rajasthan-congress-chief-govind-singh-dotasra-denies-wrongdoing-in-relatives-selection-in-rajasthan-administrative-services-2491774 NDTV 23 जुलाई 2021 3 अगस्त 2025
REET 2021 प्रश्नपत्र लीक विवाद
सितंबर 2021 में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया, जिससे राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया। उस समय डोटासरा शिक्षा मंत्री थे, हालांकि उन्होंने 20 नवंबर 2021 को कांग्रेस की "एक व्यक्ति, एक पद" नीति के तहत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बावजूद विपक्षी दलों ने उनकी भूमिका की जांच की मांग की।REET पेपर लीक मामले में डोटासरा बोले- दोषी पाया गया तो राजनीति छोड़ दूंगा https://www.hindustantimes.com/cities/jaipur-news/will-quit-politics-if-found-involved-in-reet-exam-leak-cong-leader-dotasra-101644253018034.html हिन्दुस्तान टाइम्स 6 फरवरी 2022 3 अगस्त 2025
अक्टूबर 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पेपर लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों में डोटासरा और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। डोटासरा ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और किसी भी गलत कार्य में संलिप्त होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत मिला, तो वह अपना नाम तक बदलने को तैयार हैं।REET पेपर लीक मामला: सबूत मिला तो नाम बदल दूंगा — डोटासरा https://www.ndtv.com/india-news/will-change-my-name-if-evidence-is-found-indicating-my-involvement-in-paper-leak-case-govind-singh-dotasara-4517546 NDTV 26 अक्टूबर 2023 3 अगस्त 2025
चुनाव परिणाम
+ गोविन्द सिंह डोटासरा – राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम क्रमांक वर्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतों का अंतर दल पद 1 2008 13वीं लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र 34 Indian_National_Congress_Flag.svg भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 2013 14वीं 10,723 कांग्रेस मुख्य सचेतक 3 2018 15वीं 22,052 राज्य मंत्री (शिक्षा) 4 2023 16वीं 18,970
अन्य गतिविधियाँ
उन्होंने सिंगापुर में 27 मई से 1 जून 2013 तक आयोजित 24वीं कॉमनवेल्थ संसदीय संघ संगोष्ठी में राजस्थान विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्होंने गोवा और विशाखापट्टनम में आयोजित अखिल भारतीय सचेतक सम्मेलन में भाग लिया।
बाहरी कड़ियाँ
इंस्टाग्राम पर गोविन्द सिंह डोटासरा
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गोविन्द सिंह डोटासरा
सन्दर्भ
श्रेणी:1964 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:राजस्थान के विधायक
श्रेणी:राजस्थान के लोग
श्रेणी:राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:भारतीय अधिवक्ता
श्रेणी:राजस्थान विधानसभा के विधायक
श्रेणी:राजस्थान विधायक 2023–2028