411 REFERENCE · Wikipedia
फ़्रीजिया साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़्रीजिया अनातोलिया के पश्चिम-मध्य में स्थित साम्राज्य था। होमर के इलियड के अनुसार फ़्रीजियाईयों ने ट्रोजन युद्ध में ट्रोजन के करीबी सहयोगी के रूप में भाग लिया था और उन्होंने अकेयनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
भाषा
फ़्रीजियाई भाषा छठी शताब्दी ई. तक बोली जाती रही। हालाँकि इसकी विशिष्ट वर्णमाला अधिकांश अनातोलियाई संस्कृतियों की तुलना में पहले ही लुप्त हो गई थी।थोनेमन्न पीटर रोमन फ़्रीजिया: कल्चर एंड सोसायटी 2013 कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रैस https://www.cambridge.org/in/universitypress/subjects/classical-studies/ancient-history/roman-phrygia-culture-and-society?format=PB&isbn=9781108465373 18 जनवरी 2025 en फ़्रीजियाई स्पष्ट रूप से अनातोलियाई भाषा परिवार से संबंधित नहीं थी, जो हित्ती जैसे अधिकांश निकटवर्ती देशों में बोली जाती थी।Claude Brixhe The ancient Languages of Asia Minor 2008 Cambridge University Press 72 फ़्रीजियाई भारोपीय भाषाओं के सेंटम समूह का हिस्सा है।
भूगोल
फ़्रीजिया शब्द उच्च अनातोलियन पठार के पश्चिमी छोर पर स्थित एक शुष्क क्षेत्र को दर्शाता करता है। वह क्षेत्र इसके उत्तर और पश्चिम में स्थित वन भूमि से बिल्कुल अलग है। फ़्रीजिया उत्तर-पश्चिम में वहाँ से शुरू होता है जहाँ साकार्या और पोर्सुक नदी के निकलने से शुष्क मैदान का एक क्षेत्र पतला होता जाता है और जो आधुनिक एस्कीशेहर के पास डोरिलायम की बस्तियों और फ़्रीजियाई राजधानी गॉर्डियन का निवास है। यहाँ की जलवायु के अनुसार ग्रीष्म ऋतु अत्यधिक गर्म और शीत ऋतु अत्यधिक ठंडी होती है जिस कारण यहाँ जैतून आसानी से नहीं उगते। इसीलिए यहाँ की भूमि का उपयोग मुख्य रूप से पशुओं के चरने और जौ उत्पादन के लिए किया जाता है।
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Phrygia
श्रेणी:साम्राज्य
श्रेणी:तुर्की
श्रेणी:प्राचीन इतिहास