Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रिपोर्ताज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2025 जून 2025 Photojournalists photograph President Barack Obama.jpg Photojournalists photograph President Barack Obama.jpg फ़टॉग्रफ़रों के साथ बैठे बराक ओबामा रेपॉर्टाश्ज़ या रिपॉर्टिज गद्य-लेखन की एक विधा है। रेपॉर्टाश्ज़ फ़्रांसीसी भाषा का शब्द है, जबकि रिपॉर्ट अथवा रिपोर्ट अंग्रेज़ी भाषा का शब्द है। रिपोर्ट किसी घटना के यथातथ्य वर्णन को कहते हैं। रिपोर्ट सामान्य रूप से समाचार-पत्र के लिए लिखा जाता है और उसमें साहित्यिकता नहीं होती है। रिपोर्ट के कलात्मक तथा साहित्यिक रूप को रेपॉर्टाश्ज़ कहते हैं। वास्तव में रेखाचित्र की शैली में प्रभावोत्पादक ढंग से लिखे जाने में ही रेपॉर्टाश्ज़ की सार्थकता है। आँखों देखी और कानों सुनी घटनाओं पर भी रेपॉर्टाश्ज़ लिखा जा सकता है। कल्पना के आधार पर रेपॉर्टाश्ज़ नहीं लिखा जा सकता है। घटना प्रधान होने के साथ ही रेपॉर्टाश्ज़ को कथातत्त्व से भी युक्त होना चाहिये। रेपॉर्टाश्ज़ लेखक को पत्रकार तथा कलाकार दोनों की भूमिका निभानी पडती है। रेपॉर्टाश्ज़ लेखक के लिये यह भी आवश्यक है कि वह जनसाधारण के जीवन की सच्ची और सही जानकारी रखे। तभी रेपॉर्टाश्ज़ लेखक प्रभावोत्पादक ढंग से जनजीवन का इतिहास लिख सकता है। इतिहास द्वितीय महायुद्ध में रेपॉर्टाश्ज़ की विधा पाश्चात्य साहित्य में बहुत लोकप्रिय हुई। विशेषकर रूसी तथा अंग्रेज़ी साहित्य में इसका प्रचलन रहा। हिन्दी साहित्य में विदेशी साहित्य के प्रभाव से रेपॉर्टाश्ज़ लिखने की शैली अधिक परिपक्व नहीं हो पाई है। शनैः-शनैः इस विधा में परिष्कार हो रहा है। सर्वश्री प्रकाशचन्द्र गुप्त, रांगेय राघव, प्रभाकर माचवे तथा अमृतराय आदि ने रोचक रेपॉर्टाश्ज़ लिखे हैं। पर हिन्दी में साहित्यिक, श्रेष्ठ रेपॉर्टाश्ज़ लिखे जाने की पूरी संभावनाएँ हैं। श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:साहित्य श्रेणी:रिपोर्ताज श्रेणी:गद्य