Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल्ली एजुकेशन सोसाइटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल्ली एजुकेशन सोसाइटी दिल्ली में कार्यरत एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जो पुरानी दिल्ली क्षेत्र में शैक्षिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए काम कर रही है। संस्था को 1951 में डाक्टर ज़ाकिर हुसैन के नेतृत्व में स्थापित किया गया था। वर्तमान में नजीब जंग, केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व कुलपति इसके अध्यक्ष हैं। इतिहास भारत के विभाजन के बाद इस संस्था की स्थापना प्रसिद्ध शिक्षाविदों और लोकोपकारी सज्जनों ने की - जिनमें डाक्टर जाकिर हुसैन, प्रो॰ मोहम्मद मुजीब, मिर्जा शाहबाज बेग, एम एम ज़ैदी, मीर मुश्ताक अहमद, शफीक उर रहमान किदवई, मुफ्ती अतीक उर् रहमान, डाक्टर सलामत उल्लाह, हकीम अब्दुल हमीद और मिर्जा महमूद बेग शामिल थे। इसका गठन पुराने एंग्लो अरबी कॉलेज और स्कूल को नवीन तथा स्थायी रूप प्रदान करने के लिए व दिल्ली के मुसलमानों की गौरवशाली विरासत मदरसा गाजी उद दीन को संरक्षित करने के लिये हुआ। श्रेणी:संगठन