Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वसाचूषण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वसाचूषण (वसा: चर्बी। चूषण: चूसना; अंग्रेजी: Liposuction), एक सौंदर्य शल्यक्रिया है जिसमें मानव शरीर की कई अलग अलग जगहों से वसा (चर्बी) को निकाला जाता है। आमतौर पर यह शल्यक्रिया पेट, जांघ, नितंब और गर्दन पर जमी वसा को निकालने के लिए की जाती है। किसी एक सत्र में सुरक्षित रूप से कितनी वसा निकाली जा सकती है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है और इसका निर्णय चिकित्सक और रोगी को मिल कर करना होता है। किसी एक सत्र में बहुत ज्यादा वसा निकालने के नकारात्मक पहलू भी हैं। जिन रोगियों में किसी एक स्थान से यदि आवश्यकता से अधिक वसा निकाल दी गयी हो उनके शरीर की त्वचा पर असामान्य रूप से बनी "गुठलियों" और/या "गड्ढ़ों" को देखा जा सकता है। शल्यक्रिया से जुड़े जोखिम वसा की निकाली गयी मात्रा के साथ बढ़ते जाते हैं। सन्दर्भ