411 REFERENCE · Wikipedia
खट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खट भारतीय संगीत के एक राग का नाम है। इस राग में ऋषभ, धैवत, निषाद और शुद्ध और कोमल दोनों ही लगते हैं। गंधार केवल कोमल लगता है। षड्ज व पंचम ये दोनों स्वर अचल हैं। तीसरा स्वर मध्यम और शुद्ध लगता है। इसका वादी स्वर पंचम और संवादी षड्ज है। इसमें आसावरी, सुहा, कानड़ा, सारंग, देशी, गांधारी व सुघराई राग रागिनियों का मिश्रण भी है। इस कारण इसका गान सहज नहीं कहा जाता। इसे भैरव राग का पुत्र कहा गया है और प्रात: काल गेय है।
बाहरी कड़ियाँ
ब्रज-संगीत के राग
श्रेणी:भारतीय संगीत