411 REFERENCE · Wikipedia
अभिकण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अभिकण
thumb|right|250px| वायु में उपस्थित अभिकणों के कारण सूर्यास्त के दौरान मुंबई में धूसर (grey) एवं गुलाबी रंग
वायुमंडलीय अभिकणीय पदार्थ (atmospheric particulate matter) पृथ्वी के वायुमंडल में उपस्थित ठोस या तरल पदार्थ के छोटे टुकड़ों को कहा जाता है। इसे संक्षिप्त रूप में अभिकणीय पदार्थ (particulate matter) या अभिकण (Particulates) या वायुमंडलीय विविक्त पदार्थ भी कहा जाता है | अभिकण वायुमंडल में वायुमंडलीय प्रश्लिष (aerosol) के रूप में निलंबित अवस्था में रहता है। वायुमंडलीय प्रश्लिष पद सिर्फ अभिकणीय पदार्थ को संदर्भित नहीं करता, बल्कि अभिकण एवं वायु मिश्रण को संदर्भित करता है। हालांकि, प्रश्लिष पद को सिर्फ अभिकण घटक को संदर्भित करने के लिए उपयोग करना एक आम बात है। अभिकण के स्रोत दो प्रकार के होते हैं - मानव जनित या प्राकृतिक। इनका मानव स्वास्थ्य, जलवायु और वर्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है | अभिकण कई प्रकार के होते हैं - निलंबित अभिकण (SPM), श्वसनीय निलंबित अभिकण (RSP; १० माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले अभिकण), सूक्ष्म अभिकण (fine particles; २.५ माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले अभिकण), अतिसूक्ष्म अभिकण (१०० नैनोमीटर या उससे कम व्यास वाले अभिकण) एवं कालिख।
यह भी देखिए
अभिकण (अंग्रेजी विकिपीडिया पर)
प्रश्लिष
प्रश्लिष (अंग्रेजी विकिपीडिया पर)
वायु प्रदूषण
वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index)
SI उपसर्ग
SI उपसर्ग(अंग्रेजी विकिपीडिया पर)
श्रेणी:प्रदूषण
*