411 REFERENCE · Wikipedia
हीरोपंती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हीरोपंती हीरोपंती.jpeg हीरोपंती का पोस्टर बी आर टी सिंह अशोरिया सब्बीर खान साजिद नाडियाडवाला संजीव दुत्ता परुगु भास्कर टाइगर श्रॉफकृति सैनॉनप्रकाश राज साजिद-वाजिदमँज मूसिकमुस्तफ़ा ज़ाहिद हरी वेदांतम जॉन कार्नोचन नाडियाडवाला ग्रेंडसन एंटर्टेंमेंट 146 मिनट 2014 05 23 y भारत हिन्दी 210 m 650 m(विश्वव्यापी)http://www.bollyboxofficecollection.com/heropanti-movie-3rd-week-thursday21st-day-worldwide-box-office-collection/ Heropanti Movie 3rd Week Thursday(21st Day) Worldwide Box Office Collection BollyBoxOfficeCollection 2014-05-23 2014-08-23 https://web.archive.org/web/20141129022447/http://www.bollyboxofficecollection.com/heropanti-movie-3rd-week-thursday21st-day-worldwide-box-office-collection/ 29 नवंबर 2014 dead
हीरोपंती एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सैनॉन मुख्य भूमिका में हैं। यह टाइगर श्रॉफ की पहली फ़िल्म है और कृति सैनॉन की भी यह पहली बॉलीवुड फ़िल्म है। http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news-interviews/Ive-never-felt-sidelined-Heropanti-actress-Kirti-Sanon/articleshow/34722258.cms I’ve never felt sidelined: Heropanti actress Kirti Sanon - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया Timesofindia.indiatimes.com 2014-05-06 2014-05-15 https://web.archive.org/web/20191217050654/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news-interviews/Ive-never-felt-sidelined-Heropanti-actress-Kirti-Sanon/articleshow/34722258.cms 17 दिसंबर 2019 live इससे पहले सब्बीर खान ने अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ कमबख़्त इश्क़ बनाई इसके पश्चात यह उनकी दूसरी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 23 मई 2014 को सिनेमाघर में प्रदर्शित हुई।Sabbir Khan to make debut of 21 new Actors in Heropanti http://news.biharprabha.com/2014/04/sabbir-khan-to-make-debut-of-21-new-actors-in-heropanti/ news.biharprabha.com 23 April 2014 https://web.archive.org/web/20170815103135/https://news.biharprabha.com/2014/04/sabbir-khan-to-make-debut-of-21-new-actors-in-heropanti/ 15 अगस्त 2017 dead
कहानी
एक गाँव में चौधरी नामक एक व्यक्ति रहता है, जिसकी गाँव में बहुत बड़ा मान रहता है। लेकिन एक दिन रेणु जो उसकी बड़ी बेटी है। अपने प्रेमी राकेश के साथ भाग जाती है। इसके पश्चात जब चौधरी को यह पता चलता है तो वह उन लोगों को खोजने का कार्य कुछ लोगों को सौपता है।
इसके पश्चात यह कहानी पहले बबलू (टाइगर श्रॉफ) के दोस्त से शुरू होती है, जो अपने प्रेमिका को घर से भगाकर ले जाता है और उसके पिता चौधरी (प्रकाश राज) अपने पुत्री को खोजने के लिए उस के दोस्तों को पकड़ के लाते है। उनमें से एक दोस्त दूसरे दोस्त का पता बता देता है और वह अपने तीसरे दोस्त जो बबलू है। इसके पश्चात वह लोग बबलू को भी ले आते है। लेकिन बबलू कुछ नहीं बताता है। इसी दौरान वह लोग रात को उन लोगो से भागने का सोचते है। और वह सुबह होते ही जब रेल का इंतजार करते रहते हैं, तभी बबलू को डिंपी (कृति सैनॉन) दिखाई देती है और उसे उसी समय डिंपी से प्यार हो जाता है। उसके जाने के कुछ समय के पश्चात उन लोगों को फिर से पकड़ लिया जाता है और बंद कर दिया जाता है। वह लड़की डिंपी उसी की दूसरी बेटी रहती है और वह उसका महाविद्यालय में जाने पर रोक लगा है। इसी के कारण वह उन बंदियों से अपनी दीदी का पता पूछने के लिए पहुँचती है। लेकिन वह लोग उसे यह बात नहीं बताते। इसके पश्चात वह उन लोगों को छुड़वाने का लालच भी देती है। बबलू उसे कहता है कि वह एक लड़की से प्यार करता है और उसे खोजने के लिए कहता है। रात में वह उसी जगह से बाहर निकलकर उसके घर जाता है और वहाँ उससे मिलने जाता है। वहाँ रखी के शराब की बौतल से शराब पी लेता है और इधर उधर घूमता है। तब विद्युत प्रवाह जाने के कारण अंधेरा रहता है। इस कारण कोई उसे नहीं पहचान पाता। वह उस लड़की डिंपी के कमरे में जाता है जहां कुछ समय के पश्चात डिंपी पहुँचती है। उसके बाद बबलू उसे एक बाली का दूसरा भाग देता है और बोलता है कि यह बाली उसी लड़की की है जिससे वह प्यार करता है। जब वह लड़की उस बाली को देखती है तो वह बाली उसी का ही रहता है जो कुछ दिनों पहले घूम गया रहता है। इसके पश्चात डिंपी को पता चल जाता है कि बबलू किससे प्यार करता है। लेकिन यह राज वह उसे नहीं बताती। लेकिन दूसरे दिन बबलू के सामने डिंपी आ जाती है और बबलू को पता चल जाता है कि वह लड़की जो उसे बाहर निकालने का लालच दे रही थी और वह जिससे प्यार करता है वह दोनों लड़की एक ही है। उसके पश्चात चौधरी उन लोगों से पता पूछता है लेकिन बबलू उन लोगों को गलत स्थान पर ले जाने का सोच कर इधर उधर भटकाते रहता है। लेकिन उन लोग बाद में मिल जाते है और चौधरी उन लोगों को छोड़ देता है और कहता है कि वह उसके लिए मर चुकी है। और वह सभी वहाँ से चले जाते है। इसी के साथ वह उन दोस्तों को भी छोड़ देते हैं।
चौधरी को पता चलता है कि डिंपी और बबलू एक दूसरे से प्यार करते है और इस कारण वह उसी समय डिंपी की शादी किसी और से करने का तय कर लेता है लेकिन उस दिन बबलू भी वहाँ पहुँच जाता है। इस कारण चौधरी डरा हुआ रहता है और उसी के साथ रहता है कि कहीं वह उसकी बेटी को भी भगा कर न ले जाये। इसी के बाद अंत में चौधरी को लगता है कि बबलू उसके लिए सबसे अच्छा है और वह स्वयं ही डिंपी का बबलू के साथ शादी करवा देता है। लेकिन बबलू उससे पहले रेणु और राकेश का शादी करवाने के लिए कहता है और चौधरी उसमें भी अपनी सहमति दे देता है। और कहानी समाप्त हो जाती है।
कलाकार
टाइगर श्रॉफ - बबलू
कृति सैनॉन - डिंपी
प्रकाश राज - चौधरी
संदीपा धर - रेणु
विक्रम सिंह - रज्जो फौजी
शिरीश शर्मा - पुलिस
समीर जय सिंह - भूपपी
के सी शंकर - पप्पी
सुनील ग्रोवर - ड्राईवर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Heropanti
tt3142232
श्रेणी:2014 में बनी हिन्दी फ़िल्म