411 REFERENCE · Wikipedia
टोमास ट्रांसट्रोमर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|टोमास ट्रांसट्रोमर
टोमास ट्रांसट्रोमर स्वीडन के कवि थे। इन्हें 2011 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
जीवन परिचय
स्वीडन के कवि टोमास ट्रांसट्रोमर को वर्ष २०११ में साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए चुना गया था।
15 अप्रैल 1931 को स्टॉकहोम में जन्मे ट्रांसटोमर मूलत कवि थे और उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा स्वीडन में ही हुई थी। उन्होंने बाद में स्वीडन यूनिवर्सिटी से ही साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन किया था। 13 साल की उम्र से ही कविताएं लिखने वाले टोमास का पहला संग्रह 1954 में प्रकाशित हुआ था।
स्वीडिश भाषा में लिखने वाले ट्रांसट्रोमर की कविताओं का अनुवाद 1997 में रॉबिन फुल्टन ने किया था।
1993 में ट्रांसट्रोमर की जीवनी भी स्वीडिश भाषा में प्रकाशित हुई।
कार्यक्षेत्र
कम से 50 भाषाओं में ट्रांसट्रोएमर की कविताओं का अनुवाद हुआ। उनकी कविताएँ उपमाओं और छवि खीचने के मामले में बहुत समृद्ध होती हैं। वह रोमर्रा की जिंदगी और प्रकृति की तस्वीरें उकेरती हैं।
कवि होने के साथ साथ ट्रांसट्रोएमर एक मनोविज्ञानी भी हैं और उन्होंने अपाहिज, मुजरिमों और नशे के आदी लोगों के साथ काम किया। असल में उन्होंने अपनी बहुत सारी कविताएं इसी दौरान लिखीं। 10 कविता संग्रह प्रकाशित हो जाने के बाद ट्रांसट्रोएमर को 1990 में दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उनकी बात करने की क्षमता पर बुरा असर हुआ।
कृतियाँ
भाषा : स्वीडिश
विधाएँ : कविता, संस्मरण, Klanger och spår (खिड़कियाँ और पत्थर), Sanningsbarriären (सचाई का अवरोधक), Stigar (रास्ते), Den halvfärdiga himlen (अधबना स्वर्ग), Den stora gåtan (बड़ी पहेली)
संस्मरण
Minnena Ser Mig (स्मृतियाँ मुझे ताकती हैं)
विविध=वर्ष २०११ में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
अनुवाद
तोमास त्रांसत्रोमर की कविताओं का अनुवाद हिंदी सहित साठ से अधिक भाषाओं में हो चुका है। अंग्रेजी में अनूदित इनकी कविताओं के पंद्रह संकलन प्रकाशित हुये।
सम्मान
नॉर्डिक पुरस्कार (स्वीडिश एकाडेमी), साहित्य के लिए न्यूस्टैड अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (संयुक्त राज्य अमेरिका), कविता के लिए हॉर्स्ट बीनेक पुरस्कार (जर्मनी), ग्रिफिन कविता पुरस्कार (कनाडा), नोबेल पुरस्कार (साहित्य) आदि
बाहरी कड़ियाँ
साहित्य का नोबल स्वीडन के कवि टोमास ट्रांसट्रोमर को
स्वीडन के कवि टोमास ट्रांसट्रोमर को नोबल पुरस्कार
http://tomastranstromer.net
श्रेणी:कवि
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार
श्रेणी:स्वीडन के लोग
श्रेणी:२०१५ में निधन