411 REFERENCE · Wikipedia
काठियावाड़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काठियावाड़ सौराष्ट्र प्रायद्वीप Saurashtra Gujarat India Satellite Map 3 February 2015.jpg NASA पृथ्वी वेधशाला से काठियावाड़ का दृश्य India Saurashtra locator map.svg भारत के मानचित्र पर काठियावाड़ 22 N 71 E region:IN_type:landmark_dim:500000 inline देश राज्य गुजरात Metric 60,000 auto भाषा आधिकारिक IST +5:30 गुजराती કાઠીયાવાડ Kathiawar
काठियावाड़ (gu કાઠીયાવાડ, en Kathiawar no) या सौराष्ट्र पश्चिम भारत में एक प्रायद्वीप है। ये गुजरात का भाग है, जिसके उत्तरी ओर कच्छ के रण की नम भूमि, दक्षिण और पश्चिम की ओर अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम की ओर कैम्बे की खाड़ी है। इस क्षेत्र की दो प्रमुख नदियाँ भादर और शतरंजी हैं जो क्रमश: पश्चिम और पूर्व की ओर बहती हैं। इस प्रदेश का मध्यवर्ती भाग पहाड़ी है। इस स्थान का नाम राजपुत शासक वर्ग की काठी जाति से पड़ा है। प्रतिहार शासक सम्राट मिहिर भोज के काल में क्षत्रिय प्रतिहार की पश्चिमी सीमा काठियावाड़ और पूर्वी सीमा बंगाल की खाड़ी थी।द हिस्ट्री ऑफ प्रतिहार्स बैजनाथ पुरी मुंशी राममनोहरलाल प्रकाशन १९८६ xvii हड्डोला शिलालेखों से यह सुनिश्चित होता है कि क्षत्रिये प्रतिहार शासकों का शासन सम्राट महिपाल २ के काल तक भी उत्कर्ष पर रहा।एन्साय्क्लोपीडीया ऑफ जैनिज़्म नरेन्द्र सिंह अनमोल पब्लिशर्स प्रा. लि. २००१ http://books.google.co.in/books?id=DSzlv9pcJtsC&pg=PA4857&dq 27 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20121104085750/http://books.google.co.in/books?id=DSzlv9pcJtsC&pg=PA4857&dq 4 नवंबर 2012 live
thumb|200px|left|काठिय़ावाड़ के वर्तमान जिले
काठियावाड़ क्षेत्र के प्रमुख शहरों में प्रायद्वीप के मध्य में मोरबी राजकोट, कच्छ की खाड़ी में जामनगर, खंबात की खाड़ी में भावनगर मध्य-गुजरात में सुरेंद्रनगर और वधावन, पश्चिमी तट पर पोरबंदर और दक्षिण में जूनागढ़ हैं। पुर्तगाली उपनिवेश का भाग रहे और वर्तमान में भारतीय संघ में जुड़े दमन और दीव संघ शासित क्षेत्र काठियावाड़ के दक्षिणी छोर पर हैं। सोमनाथ का शहर और मंदिर भी दक्षिणी छोर पर स्थित हैं। इस मंदिर में हिन्दू धर्म के बारह ज्योतिर्लिंगोंमें से एक ज्योतिर्लिंग स्थापित है। इसके अलावा दूसरा प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ द्वारका भी यहीं स्थित है, जहां भगवान कृष्ण ने अपनी नगरी बसायी थी। पालिताना प्रसिद्ध जैन तीर्थ है, जहां पर्वत शिखर पर सैंकड़ो मंदिर बने हैं। विश्व का सबसे बड़ा शिपब्रेकिंग यार्ड अलंग और विश्व की सबसे बड़ी जामनगर तेल शोधनी (ऑयल रिफ़ाइनरी) भी इस क्षेत्र में ही स्थित हैं। गिर वन स्थित सासन भी यहीं है, जहां एशिया के एशियाटिक जाति के प्रसिद्ध गिर लॉयन का प्राकृतिक आवास है और सिंह सफ़ारी का भी आयोजन होता है। यहाँ चूने का पत्थर पर्याप्त रूप में मिलता है जो आर्थिक दृष्टि से महत्वूपर्ण है। इस प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर दीव स्थित है।
सन्दर्भ
सरदार पटेल – भारत के लौह पुरुष
बाहरी कड़ियाँ
काठियावाड़ और सौराष्ट्र के राजपूतों का इतिहास *काठियावाड़ क्षेत्र के पक्षी और वन्यजीवन अभयारण्य
श्रेणी:गुजरात के क्षेत्र
श्रेणी:भारत के प्रायद्वीप
श्रेणी:राजकोट
श्रेणी:खंबात की खाड़ी
श्रेणी:भारत के पारंपरिक क्षेत्र