Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतःनाम और बहिःनाम​

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बहिःनाम​ (exonym, ऍक्ज़ोनिम) किसी समुदाय, मानव जाति या देश के ऐसे नाम को कहते हैं जो उसे किसी बाहर के ग़ैर-सदस्य गुट ने दिया हो। इसके विपरीत अंतःनाम (endonym, ऍन्डोनिम) किसी समुदाय, मानव जाति या देश के ऐसे नाम को कहते हैं जो उस समूह के सदस्यों ने उसे स्वयं दिया हो। उदाहरण के लिये जर्मनी का नाम उसे ग़ैर-जर्मन लोगों ने दिया था और वह उस देश का बहिःनाम​ है। जर्मन लोग स्वयं उस देश को डोय्चलैंड बुलाते है और वह उस राष्ट्र का अंतःनाम है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में कोलकाता उस शहर का बांग्लाभाषियों द्वारा प्रयोग होने वाल अंतःनाम था जबकि उसके बहिःनाम​ हिन्दीभाषियों के लिये 'कलकत्ता' और अंग्रेज़ीभाषियों के लिये 'कैलकटा' थे।Working group on Exonyms https://web.archive.org/web/20090501094444/http://www.zrc-sazu.si/ungegn/WGE/exonyms.htm 1 मई 2009 , United Nations Group of Experts on Geographical Names (UNGEGN)UN document discussing exonyms https://web.archive.org/web/20091001022440/http://unstats.un.org/unsd/geoinfo/gegn22wp75.pdf 1 अक्तूबर 2009 (PDF) सन्दर्भ श्रेणी:नाम श्रेणी:स्थान