411 REFERENCE · Wikipedia
स्टर्लिंग किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्टर्लिंग क़िला स्टर्लिंग क़िला स्टर्लिंग, स्कॉटलैंड 300px स्टर्लिंग किला, पहाडी के नीचे से Scotland स्टर्लिंग काउन्सिल क्षेत्र में स्थिति NS78994056 7 26 N 3 56 56 W region:GB-STG_type:landmark inline,title 56.123875 -3.947467 GB-STG inline,title ऐतिहासिक स्कॉटलैंड हाँ वास्तविक निर्माण १२वीं शताब्दी में, वर्तमान भवन १४९० से १६०० के बीच में निर्मित हुए। मुख्यत: जेम्स ४, जेम्स ५ और जेम्स ६ आज भी इस्तेमाल में है। २९६ से १३५७ के मध्य स्कॉटिश स्वाधीनता संग्राम के दौरान स्टर्लिंग किले पर हुए आक्रमण (1296–1357); १६५१, १७४६ जेम्स अर्स्काइन, मार का चौदहवाँ अर्ल मार के अर्ल
स्टर्लिंग क़िला, स्टर्लिंग में स्थित स्कॉटलैंड के सबसे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक इमारतों में से है। क़िला स्टर्लिंग सिल नामक भौगोलिक संरचना के हिस्से कैसल हिल यानी पहाडी किले के उपर स्थित है। इसके तीन तरफ खडी चट्टानें व खाईयाँ हैं जो इसे बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसकी सामरिक स्थिति जिसकी सुरक्षा १८९० तक फोर्थ नदी के नीचे की ओर बहने वाले तेज बहाव करते थे ने इसे १२वीं सदी से ही एक महत्वपूर्ण किलेनुमा शाही महल बना रखा था। इस क़िले की अधिकांश महत्वपूर्ण भवन १५वीं व १६वीं शताब्दी में निर्मित हैं। चौदहवीं शताब्दी के भी कुछ भवन बचे हैं जबकि नगर की दिशा वाले बाहरी दीवारें अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध की हैं। १५४२ में मैरी सहित स्कॉटलैंड के तमाम शासकों का यहाँ राज्याभिषेक हुआ।स्टर्लिंग क़िले को कम से कम ८ बार आक्रमण करके कब्जाया गया जिनमें से अधिकतर स्कॉटिश स्वतंत्रता संग्राम के समय हुए। अंतिम बार इसपर १७४६ में आक्रमण हुआ जब चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट ने इस पर कब्ज़ा करने का असफल प्रयास किया। स्टर्लिंग क़िला अब एक ऐतिहासिक धरोहर है और ऐतिहासिक स्कॉटलैंड नामक सरकारी संस्था द्वारा प्रबंधित पर्यटन स्थल है।
इतिहास
शुरुवाती इतिहास
यह क़िला स्टर्लिंग सिल नामक भौगोलिक संरचना के हिस्से कैसल हिल यानी पहाड़ी किले के उपर स्थित है। स्टर्लिंग सिल क़्वार्ट्ज़-डोलराइट से बनी हुई साढे तीन करोण वर्ष पुरानी भौगोलिक संरचना है जो हिमाच्छादन की वजह से एक शृंग पुच्छ बन गई है। Fawcett, p.14 संभवत: यह प्राकृतिक जगह बहुत वर्षों पहले ही एक पहाडी क़िले के रूप में लोगों द्वारा बसाई जा चुकी थी।Fawcett, p.15 रोमनों ने स्टर्लिंग को छोड कर डोउन में क़िला बनाया जबकि इन पहाडियों पर संभवत: मैटे प्रजाति के लोगों ने कब्ज़ा कर लिया था। Fawcett, p.16 बाद में यह मानाव गोडोड्डिन का आवास रहा होगा और शोधों के मुताबिक सातवीं व आठवीं सदी में इयुदिउ नामक नगर था जहाँ मर्सिया के राजा पेंडा ने ६५५ ई. में बर्निसिया के राजा ओस्वियु को बंदी बनाया था। यह क्षेत्र पिक्टों के नियंत्रण में तब आया जब उन्होंने ३० वर्षों बाद नॉर्थम्ब्रियनों को डन नेक्टैन के युद्ध में हरा दिया। हालाँकि क़िले पर मध्य युग से पहले के आक्रमणों के कोई पुरातात्त्विक सबूत नहीं बचे हैं।Gifford & Walker, p.42–43
कविता कहानियों में स्टर्लिंग को स्नोडुन के नाम से भी जाना जाता है।स्टर्लिंग को विलियम वॉरसेस्टर ने पंद्रहवीं शताब्दी में "Snowdoun" भी कहा है और बाद में डेविड लिंडसे और वाल्टर स्कॉट की कविताओं में भी इसका उल्लेख मिलता है।See http://books.google.com/?id=ec8IAAAAQAAJ The Lady of the Lake द लेडी ऑफ द लेक स्कॉट, वाल्टर आर्किबाल्ड कॉन्स्टेबल & कं० 1825 14वाँ 292 & 438 सोलहवीं शताब्दी का इतिहासकार हेक्टर बोएस की पुस्तक हिस्टोरिया जेन्टिस स्कॉटोरम के अनुसार रोमनों ने राजा जुलियस एग्रीकोला के नेतृत्व मेंStair-Kerr, p.2–3 इस क़िले का निर्माण किया था और स्कॉटलैंड के पहले राजा केनेथ मैकाल्पिन ने इसे नवीं शताब्दी में पिक्टिश साम्राज्य के अधिग्रहण के वक्त हथिया लिया था। हालाँकि बोएस को अविष्वसनीय इतिहासकार माना जाता है। एक और कथावाचक विलियम वॉरसेस्टर ने स्टर्लिंग को महान राजा आर्थर के साम्राह्य का हिस्सा बताया है। परंपरा मुताबिक सेंट मोनेना ने यहाँ और एडिनबर्ग के किले में प्रार्थनाघर बनवाया था। Stair-Kerr, p.4 हालाँकि अब यह माना जाता है कि मोनेना की कहानी बाद के ईसाई संतों संत मोड्वेना और मोनिने के बीच भ्रम का नतीजा है।http://www.answers.com/topic/modwenna मॉडवेना ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ संत्स फार्मर, डेविड हुघ 16 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20150924124422/http://www.answers.com/topic/modwenna 24 सितंबर 2015 live
स्टर्लिंग किले के बारे में पहली जानकारी १११० में मिलती है जब राजा एलेक्ज़ेंडर १ ने यहाँ एक प्रार्थनाघर बनवाया। सम्भ्वत: यहाँ अब तक शाही केंद्र का निर्माण हो चुका था। क्योंकि एलेक्ज़ेंडर की यहाँ ११२४ में मृत्यु हुई थी। उसके उत्तराधिकारी राजा डेविड १, स्कॉटलैंड का राजा के शासनकाल में स्टर्लिंग एक शाही नगर व राजधानी और क़िला एक मह्त्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र बन गया।Fawcett, p.17 राजा विलियम I ने यहाँ क़िले के दक्षिण में एक मध्ययुगीन अभयारण्य बनवाया। लेकिन ११७४ में अंग्रेज सेनाओं से हारने के बाद उसे स्टर्लिंग समेत अपने कई क़िले अंग्रेजों को देने पडे। इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि अंग्रेज कभी इस क़िले में रहे और रिचर्ड ३ ने इसे ११८९ में आधिकारिक तौर पर स्कॉटों को लौटा दिया था। स्टर्लिंग का यह क़िला स्कॉटों का पसंदीदा निवास स्थान बना रहा। १२१४ में यहाँ विलियम की मृत्यु हुई और १२६० में एलेक्ज़ेडर ३ ने पास ही में हिरणों के शिकार के लिये एक नया अभ्यारणय बनवाया।Fawcett, p.18स्टेयर-केर्र, पृ.16
शुरुवाती स्टीवर्ट्स
thumb|क़िले का उत्तरी द्वार, नीचे बायीं तरफ़ लगभग १३८० ई. के आसपास का क़िले का संभवत: प्राचीनतम हिस्सा।
शुरुवाती स्टीवर्ट शासकों रॉबर्ट २ (शासनकाल 1371–1390) और रॉबर्ट ३ (शासनकाल 1390–1406) के राज के दौरान किले के अभी भी बचे हुए प्राचीनतम भागों का निर्माण हुआ था। रॉबर्ट स्टीवर्ट, जो की रॉबर्ट ३ का भाई और स्कॉटलैंड का कार्यकारी शासक था ने उत्तरी व दक्षिणी द्वारों पर कार्य करवाया। वर्तमान उत्तरी द्वार १३८० में बनी इन नीवों पर ही बना हुआ है जो कि किले के बचे हुए प्राचीनतम हिस्सों में से एक है।Fawcett, p.25 1424 में स्टर्लिंग क़िला जेम्स १ ने अपनी पत्नी जोन बेउफोर्ट को विवाह में उपहार स्वरूप दिया था। आने वाले शासकों ने भी इसे उपहार में देने की इस परंपरा को जारी रखा। Fawcett, p.26 1437 में जेम्स की हत्या के बाद जोन ने अपने बेटे राजकुमार जेम्स २ के साथ यहाँ शरण ली थी। पंद्रह वर्षों पश्चात 1452 में इसी किले में जेम्स ने डगलस के अर्ल की चाकू मार के हत्या कर दी थी जब उसने रॉस के अर्ल, इस्ले के जॉन और क्रॉफ़ोर्ड के चौथे अर्ल अलेक्ज़ेंडर लिंडसे के साथ राजद्रोही गठबंधन तोड़ने से इंकार कर दिया था। जेम्स ३ (शासनकाल 1460–1488) का यहाँ जन्म हुआ जिसने बाद में क़िले के बगीचों व शाही प्रार्थनाघर का निर्माण करवाया। 1475 में क़िले में तोपखाने के निर्माण की बात दर्ज़ की गई है।Fawcett, p.29 जेम्स की पत्नी मार्गरेट की 1486 में इसी क़िले में मृत्यु हुई और दो वर्ष बाद क़िले के दक्षिण में सौकिबर्न के युद्ध में लड़ते हुए मृत्यु हो गई थी।
पुनर्जागरण काल का क़िला
क़िले में मौजूद लगभग सभी भवन १४९० से १६०० के मध्य बनवाए गये थे जब स्टर्लिंग स्टीवर्ट राजघराने का प्रमुख शासकीय केंद्र हुआ करता था। इन भवनों की स्थाप्त्य कला में अंग्रेजी, जर्मन व फ्रांसीसी वास्तुकला का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ता है जो स्टीवर्ट राजवंश के अंतरार्ष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं का प्रमाण देता है।1540 के क़िले पर विस्तार से अनुसंधान http://www.stirlingcastlepalace.org/publications/level%20IV/level4Publications.html#NONE?current=four Historic Scotland / Kirkdale Archaeology 3 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150924110427/http://www.stirlingcastlepalace.org/publications/level%20IV/level4Publications.html#NONE?current=four 24 सितंबर 2015 dead
thumb|left|260px|१६९३ में जॉन स्लेज़र द्वारा चित्रित पुनर्जागरण काल के दौरान का क़िला।
इन्हें भी देखें
स्कॉटिश शासकों की सूची
सन्दर्भ
35em
संदर्भ ग्रंथ
अज्ञात 1817 Lacunar Strevelinense, A Collection of Heads in Stirling Castle विलियम ब्लैकवुड
बिलिंग्स, रॉबर्ट विलियम्स 1852 Baronial and Ecclesiastical Antiquities of Scotland ओलिवर & ब्वॉएड 4
क्रुडेन, स्टीवर्ट 1981 The Scottish Castle स्परबुक्स 0-7157-2088-0
डनबार, जॉन 1975 The Stirling Heads RCAHMS/HMSO 0-11-491310-2
डनबार, जॉन 1999 Scottish Royal Palaces https://archive.org/details/scottishroyalpal0000dunb टॉवेल प्रेस 1-86232-042-X
फॉसेट, रिचर्ड 1995 Stirling Castle https://archive.org/details/stirlingcastle0000fawc B.T. बैट्सफोर्ड/Historic Scotland 0-7134-7623-0
गिफोर्ड, जॉन वॉकर, फ्रैंक आर्नील 2002 Central Scotland https://archive.org/details/stirlingcentrals0000giff Buildings of Scotland याले 0-300-09594-5
ग्लेंडिनिंग, माइल्स मैककेक्नी, औंन्घुस 2004 Scottish Architecture https://archive.org/details/scottisharchitec0000glen थेम्स & हडसन 0-500-20374-1
हैरिसन , जॉन जी. 2007 The Royal Court and the Community of Stirling The Forth Naturalist and Historian http://www.fnh.natsci.stir.ac.uk/journal/back_issues/vol_30/1-72_w_cover.pdf 30 29–50 3 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150924014053/http://www.fnh.natsci.stir.ac.uk/journal/back_issues/vol_30/1-72_w_cover.pdf 24 सितंबर 2015 dead
हैरिसन , जॉन जी. Rebirth of a Palace: The Royal Court at Stirling Castle https://archive.org/details/rebirthofpalacer0000harr 2011 हिस्टोरिक स्काटलैंड 978-1-84917-055-0
किंग, एल्सपेथ 2007 The Stirling Heads and The Stirling Smith The Forth Naturalist and Historian http://www.fnh.natsci.stir.ac.uk/journal/back_issues/vol_30/1-72_w_cover.pdf 30 51–60 3 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150924014053/http://www.fnh.natsci.stir.ac.uk/journal/back_issues/vol_30/1-72_w_cover.pdf 24 सितंबर 2015 dead
मैक्कीन, चार्ल्स 2004 The Scottish Chateau 2nd सुट्टन प्रकाशन 0-7509-3527-8
शाएर, हेलेना एम. 1996 The King in his House Stewart Style 1513–1542 https://archive.org/details/stewartstyle15130000unse विलियम्स ,जेनेट हेडली टकवेल प्रेस 1-898410-82-8 62–96
स्टेयर-केर, एरिक Stirling Castle, its place in Scots history 1928 2nd एनियस मैके
तब्राहम, क्रिस 1997 Scotland's Castles BT बैट्स्फोर्ड/हिस्टोरिक स्कॉटलैंड 0-7134-7965-5
बाह्य कडियाँ
Stirling Castle Stirling Castle
275
Stirling Castle – Historic Scotland's website
Stirling Palace – research in 2008 by Historic Scotland
2010 youtube video showing re-instatement decoration in the Queen's audience chamber of Stirling Palace
2011 youtube video Historic Scotland artistic overview of the Stirling Palace project
2010 youtube video Historic Scotland overview of the Stirling Palace project narrated by archaeologist Peter Yeoman
The Argyll and Sutherland Highlanders
Clan Stirling Online, early images of Stirling Castle
Video view of Stirling Castle on ScotlandonTV
Stirling Castle in Black & White
360° tour can be found here.
श्रेणी:दुर्ग
श्रेणी:विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही
श्रेणी:स्कॉटिश राजकीय आवास
श्रेणी:ब्रिटेन का इतिहास
श्रेणी:यूरोप के स्थापत्य
श्रेणी:स्कॉटलैंड की डरावनी जगहें
श्रेणी:ब्रिटेन के ऐतिहासिक भवन