Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐतिहासिक भूविज्ञान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2013 ऐतिहासिक भूविज्ञान (Historical geology) के अन्तर्गत भूविज्ञान के सिद्धान्तों का उपयोग करके पृथ्वी के इतिहास की पुनर्रचना की जाती है और उसे समझने की कोशिश की जाती है। ऐतिहासिक भूविज्ञान उन प्रक्रियाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करता है जो पृथ्वी की सतह तथा उपसतह को बदलते हैं। यह स्तरिकी (stratigraphy), संरचना-भूविज्ञान तथा पैलिओंटोलॉजी (paleontology) आदि का उपयोग करके इन घटनाओं के क्रम को निर्धारित करता है। ऐतिहासिक भूविज्ञान विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में विकसित पादपों एवं जन्तुओं पर भी ध्यान केंद्रित करता है। बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में रेडियोसक्रियता एवं अन्य रेडियोमापी कालनिर्धारण तकनीकों के विकास से ऐतिहासिक भूविज्ञान को बहुत सहायता मिली। किसी स्थान के भूवैज्ञानिक इतिहास की अच्छी जानकारी से आर्थिक भूविज्ञान के क्षेत्र में बहुत मदद मिलती है। आर्थिक भूविज्ञान, ऊर्जा एवं कच्चे माल की खोज एवं निष्कर्षण का विज्ञान है। इसी प्रकार, ऐतिहासिक भूविज्ञान की गहरी समझ के द्वारा पर्यावरणीय भूविज्ञान (Environmental geology) में बहुत मदद मिलती है, जैसे भूकम्प एवं ज्वालामुखी आदि के बारे में जानकारी। संक्षिप्त इतिहास # इओन (eon)महाकल्प (era)कल्प (period)युग (epoch)आरम्भ Phanerozoic Cenozoic Quaternary Holocene0.0117 Pleistocene2.558 Neogene Pliocene5.333* Miocene23.030* Paleogene Oligocene33.9* Eocene56.0* Paleocene66.0* Mesozoic Cretaceous Late Cretaceous100.5* Early Cretaceousc. 145.0 Jurassic Late Jurassic163.5 ± 1.0 Middle Jurassic174.1 ± 1.0* Early Jurassic201.3 ± 0.2* Triassic Late Triassicc. 235* Middle Triassic247.2 Early Triassic252.2 ± 0.5* Paleozoic Permian298.9 ± 0.2* Carboniferous Pennsylvanian323.2 ± 0.4* Mississippian358.9 ± 0.4* Devonian419.2 ± 3.2* Silurian443.4 ± 1.5* Ordovician485.4 ± 1.9* Cambrian541.0 ± 1.0* Proterozoic Neoproterozoic Ediacaran Precambrianc. 635* Cryogenian850 Tonian1000 Mesoproterozoic Stenian 1200 Ectasian 1400 Calymmian1600 Paleoproterozoic Statherian1800 Orosirian2050 Rhyacian2300 Siderian2500 Archean Neoarchean2800 Mesoarchean3200 Paleoarchean3600 Eoarchean4000 Hadean4567 श्रेणी:भूविज्ञान