411 REFERENCE · Wikipedia
साहिब बीवी और बॉस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|सब टीवी
साहिब बीवी और बॉस हास्य भारत हिन्दी 1 संजय कोहली बहु-कैमरा लगभग 22 मिनट सब टीवी 2015 12 21 हम आपके घर में रहते हैं http://www.sabtv.com/en_in/show/sahib-biwi-aur-boss/115 आधिकारिक जालस्थल
साहिब बीवी और बॉस (हिन्दी:साहिब बीवी और मालिक) एक भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सब टीवी पर 21 दिसम्बर 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे होगा। इसमें मुख्य किरदार में विपुल रॉय और मुग्धा चापेकर हैं।नये कॉमेडी शो में अब ‘साहिब, बीवी और बॉस’ http://dainiktribuneonline.com/2015/12/नये-कॉमेडी-शो-में-अब-साहि/ 14 दिसंबर 2015 दैनिक ट्रिब्यून 13 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151215051500/http://dainiktribuneonline.com/2015/12/%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A1%E0%A5%80-%E0%A4%B6%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%85%E0%A4%AC-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BF/ 15 दिसंबर 2015 liveSahib Biwi Aur Boss, Starts 21st Dec Mon-Fri 10 PM http://www.sabtv.com/en_in/show/sahib-biwi-aur-boss/115 सब टीवी 14 दिसंबर 2015 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20151215171031/http://www.sabtv.com/en_in/show/sahib-biwi-aur-boss/115 15 दिसंबर 2015 live
सारांश
यह कहानी एक पति सन्नी (विपुल रॉय) की है, जिसकी पत्नी अनिशा (मुग्धा चापेकर) अपने मालिक के सामने अपने आप को कुंवारी बताती है। इसकी मालिक मंदोदरी (रेशम टिपनिस) इसकी शादी अपने भतीजे से करना चाहती है। इसमें सन्नी अपना रूप बदलकर मंदोदरी के भतीजे से अनिशा को बचाता रहता है।
सन्नी एक अभिनेता बनना चाहता है, लेकिन वह बेरोजकर रहता है। इस कारण घर का खर्चा चलाने के लिए उसकी पत्नी नौकरी खोजती है। वह एक ऐसे कंपनी में कार्य करती है, जहाँ केवल कुंवारों को ही नौकरी मिलती है। इस कारण वह झूठ बोल देती है की उसकी शादी नहीं हुई है। मंदोदरी का भतीजा विनोद (ध्रुव सिंह) उसके पीछे पड़ा रहता है।
एक दिन अनिशा और सन्नी को एक साथ देखने के बाद वह एक और झूठ बल देती है कि उसकी एक जुड़वा बहन मनीषा है, जो उसी की तरह दिखती है और सन्नी की उससे शादी हुई है। इसके बाद सन्नी, अनिशा को बचाने के लिए बलमा पांडे बन जाता है। लेकिन उसे देख कर मन्दोदरी उससे प्यार करने लगती है और उसे भी अपने कार्यालय में नौकरी दे देती है।
कलाकार
विपुल रॉय - सन्नी/बलमा पांडे
मुग्धा चापेकर - अनिशा / मनीषा
रेशम टिपनिस - मंदोदरी
ध्रुव सिंह - विनोद
फिरोज़ खान - दिलीप कुमार, सन्नी के पिता
सुप्रिया शुक्ल - सन्नी की माँ
सलीम जाईदी - घमंडी सिंह
निर्माण
इसका निर्माण एफ़आईआर के ही निर्माण दल ने किया है। यह हम आपके घर में रहते हैं के स्थान पर प्रसारित होगा।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल