411 REFERENCE · Wikipedia
सी-सी तीतर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सी-सी तीतरAmmoperdix griseogularis Ammoperdix griseogularis 1849.jpg LC IUCN3.1 BirdLife International 100600130 Ammoperdix griseogularis 2012 ०८ मई २०१३ जंतु रज्जुकी पक्षी गॉलिफ़ॉर्मिस फ़ॅसिअनिडी पर्डिसिनी ऍम्मोपर्डिक्स ए. ग्रिसिओग्युलैरिस ऍम्मोपर्डिक्स ग्रिसिओग्युलैरिस ब्रैन्ट, १८४३
सी-सी तीतर (Ammoperdix griseogularis) फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो कि सीरिया, अज़रबैजान, अफ़्गानिस्तान, ईरान, इराक़, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़िस्तान, उज़बेकिस्तान, पाकिस्तान तथा भारत में पाया जाता है।
विवरण
इनका आकार २२ से २५ से. मी. का होता है और यह खुले, शुष्क और प्राय: पर्वतीय इलाकों में रहना और प्रजनन करना पसन्द करते हैं। यह ज़मीन की पतली दरार में ८ से १६ अण्डे देते हैं। इनके भोजन में कई प्रकार के बीज और कीड़े-मकोड़े शामिल हैं।
सी-सी तीतर गोल-मटोल सा पक्षी होता है, जिसका रंग भूरी रेत जैसा होता है और परों के किनारे में सफ़ेद तथा भूरी धारियाँ होती हैं। नर का सिर सलेटी होता है और आँखों के एक छोर से दूसरी छोर सफ़ेद धारी होती है जिसके ऊपर एक काली धारी होती है और ठोड़ी में एक सफ़ेद धब्बा होता है।
छेड़े जाने पर यह उड़ने से ज़्यादा ज़मीन पर भागना पसन्द करता है लेकिन यदि उड़ना ही पड़े तो अपने गोल पंखों की मदद से कुछ दूरी तक उड़ लेता है।
व्यवहार
अमूमन यह जोड़े में रहता है या ज़्यादा से ज़्यादा दो से चार के झुण्ड में, लेकिन पचास पक्षियों से ज़्यादा के झुण्ड भी देखे गये हैं।Khaliq Imran Babar Muhammad Riaz Maria Khan Aleem Ahmed Genetic diversity in see-see partridge (Ammoperdix griseogularis, Galliformes)
populations from sub-Himalayan Mountain ranges of Pakistan जुलाई 2010 http://www.naturalsciences.be/institute/associations/rbzs_website/bjz/back/pdf/BJZ_140_2/Khaliq_Babar_Riaz_Khan_140_2.pdf ०८ मई २०१३जून 2020 InternetArchiveBot
thumb|left|See-see Partridge in kukherd city .
thumb|left|See-see Partridge in kukherd city.
galler
सन्दर्भ
श्रेणी:पक्षी परिवार
श्रेणी:भारत के पक्षी
श्रेणी:तीतर