411 REFERENCE · Wikipedia
केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय) के अधीनस्थ एक कार्यालय है, जिसकी स्थापना 1 मार्च वर्ष 1971 को की गई थी।https://ctb.rajbhasha.gov.in/ केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, Central Translation Bureau, Department of official Language , Government of India ctb.rajbhasha.gov.in en 2026-04-04 19 अप्रैल 2026 https://web.archive.org/web/20260419030740/https://ctb.rajbhasha.gov.in/ dead इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों, उपक्रमों आदि के असांविधिक प्रक्रिया साहित्य का अनुवाद करना है।
इतिहास
राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग में अनुवाद की महत्वपूर्ण और अपरिहार्य आवश्यकता को देखते हुए भारत सरकार के प्रशासनिक ढांचे में अनुवाद की सुनियोजित व्यवस्था की आवश्यकता थी। वर्ष 1960 में शिक्षा मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की स्थापना करके असांविधिक साहित्य के हिन्दी अनुवाद का कार्य आरंभ किया गया। लेकिन राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन का दायित्व गृह मंत्रालय के अधीन होने के कारण केंद्र सरकार के असांविधिक प्रक्रिया साहित्य के अनुवाद का दायित्व भी गृह मंत्रालय को सौंपा गया। तदनुसार 1 मार्च, 1971 को गृह मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो की स्थापना की गयी।
दायित्व
भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों/बैंकों/उपक्रमों आदि के कोड, मैनुअल और फॉर्मों जैसे असांविधिक साहित्य और प्रशिक्षण सामग्री का अनुवाद।https://ctb.rajbhasha.gov.in/?0112%3F21 दायित्व केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो 04 अप्रैल 2026 9 अक्तूबर 2025 https://web.archive.org/web/20251009173333/https://ctb.rajbhasha.gov.in/?0112%3F21 dead
अनुवाद कार्य से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुवाद का प्रशिक्षण।
प्रशासनिक शब्दावली और अभिव्यक्तियों में एकरूपता सुनिश्चित करना।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
अनुवाद में सरलता, सहजता और शब्दावली की एकरूपता सुनिश्चित करने तथा अनुवाद-कौशल विकसित करने के लिए वर्ष 1973 से अनुवाद प्रशिक्षण का कार्य भी ब्यूरो को सौंपा गया। इस प्रकार ब्यूरो अनुवाद प्रशिक्षण देने का कार्य भी करता है। केंद्र सरकार के स्तर पर असांविधिक प्रक्रिया साहित्य के अनुवाद और अनुवाद कौशल-विकास के प्रशिक्षण के लिए केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो भारत सरकार की एकमात्र मानक संस्था है।https://ctb.rajbhasha.gov.in/?0150%3F21 अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 अप्रैल 2026 8 दिसंबर 2025 https://web.archive.org/web/20251208233045/https://ctb.rajbhasha.gov.in/?0150%3F21 dead
स्रोत
__बिना_अनुक्रम__