411 REFERENCE · Wikipedia
स्वायत्त्योपनिवेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रिटिश साम्राज्य (ब्रिटिश क्राउन) के अधीनस्थ जो अर्ध-स्वतन्त्र सत्ताएँ थीं उन्हें स्वायत्त उपनिवेश या डोमिनियन (Dominions) कहा जाता था। ये ब्रितानी साम्राज्य के भाग थे। सबसे पहला डोमिनियन कनाडियन कॉनफेदरेशन था जिसका निर्माण १८६७ में किया गया था। कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, न्यूफाउण्डलैण्ड, दक्षिण अफ्रीका, और आयरिश फ्री स्टेट आदि डोमिनियन हैं। १९४० के दशक में भारतीय उपमहाद्वीप (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिलोन) भी डोमिनियन थे। १९२६ का बल्फोर घोषणा के अनुसार डोमिनियन की यह परिभाषा थी- 'ब्रितानी साम्राज्य के अधीन स्वायत्त समुदाय' (Communities within the British Empire)। १९३१ का वेस्टमिनिस्टर विधान ने डोमिनियनों के पूर्ण विधायी स्वातंत्र्य की भी घोषणा की।
किन्तु इसके पूर्व काल में डोमिनियन का अर्थ भिन्न था। १५३५ से १८०१ तक वेल्स की राजनैतिक स्थिति को भी 'डोमिनियन' कहा गया है। इसी तरह १६८६ से १६८९ के बीच न्यू इंग्लैण्ड को भी डोमिनियन कहा गया था।
श्रेणी:राजनैतिक शब्दावली