411 REFERENCE · Wikipedia
माइक्रोसॉफ्ट इण्डिक लॅङ्गविज इनपुट टूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माइक्रोसॉफ्ट इण्डिक लॅंगविज इनपुट टूल भारतीय भाषाओं हेतु एक टाइपिंग औजार (इनपुट मैथड ऍडीटर) है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विंडोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। यह ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही रूप में उपलब्ध है। यह सेवा दिसम्बर २००९ में आरम्भ हुई।
यह औजार शब्दकोश आधारित ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण विधि का प्रयोग करता है अर्थात आप जो रोमन में टाइप करते हैं यह उसे अपने शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करता है तथा मिलते-जुलते शब्दों का सुझाव देता है। यह प्रचलित हिन्दी टाइपिंग औजारों (जो कि एक निश्चित स्कीम के अन्तर्गत लिप्यंतरण करके टाइप करते हैं) के विपरीत एक अन्तर्निमित शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करके टाइप करता है। इस कारण से प्रयोक्ता को लिप्यन्तरण स्कीम को याद नहीं रखना पड़ता। इस कारण से यह पहली बार एवं शुरुआती हिन्दी टाइप करने वालों (जो कि रोमनागरी के अभ्यस्त होते हैं) के लिये काफी सुविधाजनक रहता है।
इन्हें भी देखें
गूगल आइऍमई
गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन
बाहरी कड़ियाँ
माइक्रोसॉफ्ट के इनपुट टूल की डाउनलोड सूची
श्रेणी:आइऍमई
श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग
श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग