Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारिया रेस्सा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मारिया एंजेलितामारिया रेस्सा (जन्म नाम: डेल्फिन अयकार्डो; जन्म 2 अक्टूबर, 1963) एक फिलिपिनो और अमेरिकी पत्रकार तथा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं। वह रैपलर की सह-संस्थापक और CEO हैं। इससे पहले उन्होंने लगभग दो दशकों तक सी.एन.एन के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया में एक प्रमुख खोजी पत्रकार के रूप में काम किया। वह 2023 से कोलंबिया विश्वविद्यालय के नए 'इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल पॉलिटिक्स' में एक प्रतिष्ठित फेलो हैं। जुलाई 2024 से कोलंबिया के 'स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स' में 'प्रोफेसर ऑफ प्रोफेशनल प्रैक्टिस' हैं। उन्हें 'टाइम' पत्रिका के 'पर्सन ऑफ़ द ईयर 2018 अंक में शामिल किया गया था। इस पत्रिका मे दुनिया भर के ऐसे पत्रकारों को जगह दी गई थी जो सक्रिय रूप से फेक न्यूज़ (झूठी खबरों) का मुक़ाबला कर रहे थे। 13 फरवरी 2019 को, उन्हें फ़िलिपीन के अधिकारियों द्वारा 'साइबर-मानहानि' के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर यह आरोप था कि 'रैपलर' ने व्यवसायी विल्फ़्रेडो केंग के बारे में एक झूठी खबर प्रकाशित की थी। == शुरुआती जीवन और शिक्षा == मारिया एंजेलिता रेस्सा(जिनका मूल नाम मारिया एंजेलिता डेल्फिन आयकार्डो था) का जन्म 2 अक्टूबर 1963 को मनीला, फिलीपींस में हुआ था। रेसा के पिता, मैनुअल फिल आयकार्डो III, का निधन तब हो गया जब वह एक साल की थीं। उन्होंने मनीला के सेंट स्कोलास्टिका कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद उनकी माँ, हर्मेलिना, संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं और रेसा तथा उनकी बहन को उनकी दादी के पास छोड़ गईं; वह कभी-कभार उनसे मिलने आती थीं। बाद में, उनकी माँ ने पीटर एम्स रेसा नाम के एक इतालवी-अमेरिकी व्यक्ति से शादी कर ली और फिलीपींस लौट आईं। जब रेसा 10 साल की थीं, तब वह अपने दोनों बच्चों को न्यू जर्सी ले गईं। रेसा को उनके सौतेले पिता ने गोद ले लिया और उन्होंने उनका उपनाम अपना लिया। == करियर == === पत्रकारिता === रेस्सा की पहली नौकरी सरकारी चैनल पी.टी.भी.4 पर थी। इसके बाद 1987 में उन्होंने एक स्वतंत्र प्रोडक्शन कंपनी 'प्रोब' की सह-स्थापना की, और साथ ही 1995 तक मनीला में सी.एन.एन. की ब्यूरो प्रमुख के रूप में भी काम किया। इसके बाद 1995 से 2005 तक उन्होंने सी.एन.एन. के जकार्ता ब्यूरो का संचालन किया। एशिया में सी.एन.एन.की प्रमुख खोजी पत्रकार के तौर पर लगभग 20 वर्षों तक काम करते हुए, उन्होंने आतंकवादी नेटवर्क की जाँच-पड़ताल करने में विशेषज्ञता हासिल की। == सन्दर्भ ==