411 REFERENCE · Wikipedia
भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड, बुलन्दशहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड (बिबकॉल) की स्थापना मार्च, 1989 में एक सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी के रूप में गाँव चोला, जिला - बुलन्दशहर, उत्तरप्रदेश मे ओरल पोलियो वेक्सीन (ओ पी वी) तथा अन्य प्रतिरक्षात्मक सामग्री का उत्पादन करने के लिए की गई थी। यह एक अत्यंत आधुनिक विनिर्माण सुविधा है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा यथानिर्दिष्ट तथा यू एस संघीय मानकों के अनुसार अच्छी विनिर्माण प्रक्रिया (जीएमपी) का अनुसरण करती है।
प्रगति
यह कम्पनी जनवरी, 1996 से आयातित बल्क से ओरल पोलियो वेक्सीन (ओ पी वी) तैयार कर रही है और राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम को लगभग 700 मिलियन खुराकों की आपूर्ति की जा चुकी है। इसमें यूनिसेफ के जरिए आपूर्ति की गई ओ पी वी भी शामिल है। कम्पनी पिछले कुछ वर्षों से अपने वर्तमान कार्य से लाभ कमा रही है। इसके परिणामस्वरूप वित्तीय संस्थानों और बैंकों के साथ बल्क समझौता किया गया है। इस समझौते के तहत कंपनी ने वित्तीय संस्थानों और बैंकों को 28.54 करोड़ रूपये की राशि दी है।
कंपनी का नेट मूल्य सकारात्मक हो गया है। अत: अगस्त, 2002 में इसको सिक औद्योगिक कंपनियों (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1985 के दायरे से बाहर कर दिया गया है। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ बल्क समझौते के लिए कंपनी का वित्तीय पुनर्गठन करने के लिए मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
वर्ष 2002-03 के दौरान कंपनी की आयातित बल्क से ओ पी वी की 125 मिलियन खुराक तैयार की गई है और राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम (एन आई पी) को आपूर्ति कर दी गई।
श्रेणी:जैव प्रौद्योगिकी
श्रेणी:भारत सरकार