Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्वेकर पीस एंड सोशल विटनेस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्वेकर पीस एंड सोशल विटनेस (QPSW) ब्रिटिश फ्रेंड्स का केंद्रीय शांति और सेवा विभाग है। यह शांति तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रतिनिधित्व करता है। यह इन मुद्दों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए संवाद को बढ़ावा देता है। साथ हीं इसके परिणामों तथा विचारों का प्रसार करता है। यह ब्रिटेन और दुनिया भर में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अपनी विचारधारा को अमल में लाने के लिए क्वेकर और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करता है। यह QUNO जिनेवा को भी काफी सहयोग प्रदान करता है।क्वेकर पीस एंड सोशल विटनेस (QPSW) https://www.quakersintheworld.org/quakers-in-action/275/Quaker-Peace-Social-Witness-QPSW www.quakersintheworld.org 3 जून 2026 वर्ष 1947 में तत्कालीन 'फ्रेंड्स सर्विस काउंसिल' को क्वेकरों की ओर से, 'अमेरिकन फ्रेंड्स सर्विस कमेटी' के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ और क्वेकर पीस एंड सोशल विटनेस यह संयुक्त राष्ट्र संघ का सशटेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्य 16 को पूर्ण करने की दिशा में कार्यरत है।Quaker Peace and Social Witness UIA Yearbook Profile Union of International Associations https://uia.org/s/or/en/1100020290 uia.org 3 जून 2026 यूनाइटेड किंगडम में शांति कार्य शांति अभियान और नेटवर्किंग:- इसका उद्देश्य शांति के संदेश की व्यापक और गहरी समझ को बढ़ावा देना, निरस्त्रीकरण को प्रोत्साहित करना और सैन्यवाद के विरुद्ध कार्य करना है। टरनिंग द टाइड:- यह सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देता है और विभिन्न समूहों को सक्रिय अहिंसा का उपयोग करके अपनी प्रभावशीलता बढ़ाने में सहायता करता है। शांति शिक्षा:- यह स्कूलों में शांति शिक्षा से जुड़ी विभिन्न पहलों का समर्थन करता है; इसके लिए यह संघर्ष समाधान और 'पीयर मीडिएशन' (साथियों के बीच मध्यस्थता) कार्यक्रमों में शामिल शिक्षकों को परामर्श और सहायता प्रदान करता है। वैश्विक कार्य युगांडा:- युगांडा में इस संस्था की भूमिका उन समूहों और संगठनों को सहायता, प्रशिक्षण और परामर्श देना है जो शांति स्थापना और शांति निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पूर्व-युगोस्लाव देश: इस संस्था के कार्यकर्ता बोस्निया, क्रोएशिया और सर्बिया में वास्तविक सत्य और सुलह में सहयोग करने और अतीत से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहें हैं। मध्य पूर्व: यह संस्था फ़िलिस्तीन और इज़राइल में 'यूके /आयरलैंड एक्यूमेनिकल अकम्पनिमेंट प्रोग्राम' का प्रबंधन करता है, जिसके तहत मानवाधिकार पर्यवेक्षकों को शांति कार्यकर्ताओं के अहिंसक कार्यों में उनका साथ देने के लिए भेजा जाता है। क्वेकर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय:-इसकी जिनेवा स्थित शाखा तीन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है—निरस्त्रीकरण और शांति, मानवाधिकार और शरणार्थी, तथा वैश्विक आर्थिक मुद्दे। यह 'फ्रेंड्स वर्ल्ड कमिटी फॉर कंसल्टेशन' की ओर से संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के साथ परामर्श करने के लिए जिनेवा और न्यूयॉर्क शहर में कार्य करता है। इतिहास यह संस्था प्रारंभ में फ्रेंड्स फॉरेन मिशन एसोसिएशन (1868–1927) के नाम से जाना जाता था। बाद में मिशन एसोसिएशन का काउंसिल फॉर इंटरनेशनल सर्विस (1919–1927) में विलय हो गया, जिससे फ्रेंड्स सर्विस काउंसिल (1927–1978) बना। इसका नाम बदलकर क्वेकर पीस एंड सर्विस (1979–2000) कर दिया गया। 2001 से इसे क्वेकर पीस एंड सोशल विटनेस के नाम से जाना जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:विभाग