411 REFERENCE · Wikipedia
राधिका पंडित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राधिका पंडित बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत भारतीय अभिनेत्री यश 9 December 2016 1 2007–वर्तमान
राधिका पंडित एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, और पूर्व में टेलीविजन में भी काम कर चुकी हैं। ये कन्नड़ सिनेमा के मुख्य अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। ये कई टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुकीं हैं, जिसमें नन्दगोकुल और सुमनगली आदि मुख्य है।
इन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म मोग्गिना मनसू (2008) से की थी। इसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। इन्हें लव गुरु (2009) और कृष्णन लव स्टोरी (2010) में इनके कार्य के कारण दुबारा पुरस्कृत किया गया।
अभिनय
शुरुआत
राधिका ने पहली बार कैमरे का सामना 2007 में कन्नड़ फिल्म 18थ क्रॉस में किया था, लेकिन ये फिल्म इसके निर्माता चिक्कना के मौत के कारण कुछ समय के लिए रुक गया था, और कई सालों के बाद 2012 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो पाया। इस दौरान राधिका अपनी एक अन्य फिल्म मोग्गिना मनसू के निर्माण में व्यस्त थीं। इस फिल्म में वो कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की, चंचला का किरदार निभा रही हैं, जिसे कॉलेज में रेगिंग का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में वो यश के साथ काम कर रही थीं, जो उनके साथ इससे पहले नन्दगोकुल नाम के धारावाहिक में भी साथ काम कर चुके थे। ये फिल्म 2008 में प्रदर्शित हुई और काफी सफल रही और इस फिल्म के कारण राधिका को कई पुरस्कार भी मिले। Sharadhaa A. No Ordinary Romance in Radhika Pandit's Next Film http://www.newindianexpress.com/entertainment/kannada/No-Ordinary-Romance-in-Radhika-Pandit%E2%80%99s-Next-Film/2014/12/23/article2583938.ece The New Indian Express 23 December 2014 18 April 2015 https://web.archive.org/web/20141223131154/http://www.newindianexpress.com/entertainment/kannada/No-Ordinary-Romance-in-Radhika-Pandit%E2%80%99s-Next-Film/2014/12/23/article2583938.ece 23 दिसंबर 2014 live
राधिका का अगला किरदार नागाठीहाल्लि चन्द्रशेखर की निर्देशित रोमांटिक-नाटक वाली फिल्म ओलवे जीवन लेक्काचारा (2009) थी। इस फिल्म में इनका किरदार रुक्मिणी का था। इस फिल्म में इनके साथ श्रीनगर किट्टी अभिनय कर रहे थे, जिसमें इनके किरदार का नाम बालचन्द्र था। इनकी अगली फिल्म 2009 में प्रदर्शित हुई लव गुरु थी, जो एक प्रेम-नाटक पर आधारित थी। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम खुशी था। इस फिल्म में इनके साथ तरुण चन्द्र भी मुख्य किरदार निभा रहे थे। Kumar G. S. Loveguru Movie Review http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movie-reviews/Loveguru/movie-review/4790395.cms The Times of India 17 July 2009 18 April 2015 https://web.archive.org/web/20171030115713/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movie-reviews/Loveguru/movie-review/4790395.cms 30 अक्तूबर 2017 live
निजी जीवन
राधिका की मुलाक़ात यश से पहली बार 2007 में नन्दगोकुल नाम के धारावाहिक के सेट पर हुई थी। उसके बाद से कुछ फिल्मों में काम करने के बाद से वे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन ये बात वर्षों तक सभी से छुपा कर रखे और मीडिया में आने से भी बचाते रहे। इस बात का पता अगस्त 2016 में उनकी सगाई के बाद चला।Suresh Sunayana Yash and Radhika Pandit open up about their romance for the first time http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movies/news/Yash-and-Radhika-Pandit-intervew/articleshow/55648662.cms The Times of India 28 January 2017 24 January 2017 https://web.archive.org/web/20170208132134/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movies/news/Yash-and-Radhika-Pandit-intervew/articleshow/55648662.cms 8 फ़रवरी 2017 live इन दोनों ने दिसम्बर में बैंगलोर में निजी कार्यक्रम में शादी कर ली।Kannada actors Yash and Radhika Pandit tie the knot in a dream wedding, see pics http://indianexpress.com/article/entertainment/regional/kannada-actors-yash-and-radhika-pandit-tie-the-knot-in-a-dream-wedding-see-pics-4418875/ 20 January 2017 The Indian Express 9 December 2016 https://web.archive.org/web/20161220201144/http://indianexpress.com/article/entertainment/regional/kannada-actors-yash-and-radhika-pandit-tie-the-knot-in-a-dream-wedding-see-pics-4418875/ 20 दिसंबर 2016 live 2018 में उनकी एक बेटी भी हुई।Kannada actors Yash, Radhika Pandit become parents to baby girl; celebrities congratulate couple- Entertainment News, Firstpost https://www.firstpost.com/entertainment/kannada-actors-yash-radhika-pandit-become-parents-to-baby-girl-celebrities-congratulate-couple-5657241.html 3 December 2018 Firstpost 2 December 2018 https://web.archive.org/web/20181203152129/https://www.firstpost.com/entertainment/kannada-actors-yash-radhika-pandit-become-parents-to-baby-girl-celebrities-congratulate-couple-5657241.html 3 दिसंबर 2018 dead
शादी से पहले राधिका ने यशो मर्गा फ़ाउंडेशन में भी काम किया, जिसे यश ने किसानों और मजदूरों की सहायता के लिए शुरू किया था।There's something new in Yash and Radhika Pandit's life http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movies/news/yash-and-radhika-pandits-new-foundation/articleshow/56968999.cms The Times of India 16 April 2017 26 February 2017 https://web.archive.org/web/20170416052659/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movies/news/yash-and-radhika-pandits-new-foundation/articleshow/56968999.cms 16 अप्रैल 2017 liveKhajane Muralidhara Cine stars pitch in for earthy causes http://www.thehindu.com/news/national/karnataka/cine-stars-pitch-in-for-earthy-causes/article17449864.ece The Hindu 16 April 2017 https://web.archive.org/web/20170416052949/http://www.thehindu.com/news/national/karnataka/cine-stars-pitch-in-for-earthy-causes/article17449864.ece 16 April 2017 11 March 2017
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.radhikapandit.in/
5706132 राधिका पंडित
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:बंगलोर के लोग