411 REFERENCE · Wikipedia
ऐंट्लिया तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऐंट्लिया तारामंडल Antlia Ant Antlia IAU.svg 09 27 05.1837–11 05 55.0471Antlia, constellation boundary The Constellations International Astronomical Union http://www.iau.org/public/constellations/#ant 14 February 2014 https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#ant 5 जून 2013 dead -24.5425186–-40.4246216 239 62nd 3 9 2 0 2 α Ant 4.25 DEN 1048-3956 http://www.recons.org/TOP100.posted.htm The 100 Nearest Star Systems 1 January 2012 2 May 2016 Research Consortium on Nearby Stars https://www.webcitation.org/69Ys1TXkI?url=http://www.recons.org/TOP100.posted.htm 31 जुलाई 2012 live 13.17 4.04 0 None जलसर्प तारामंडल (Hydra)पिक्सिस तारामंडल (Pyxis)पाल तारामंडल (Vela)नरतुरंग तारामंडल (Centaurus) 45 90 अप्रैल
ऐंट्लिया (अंग्रेज़ी: Antlia) दक्षिणी आकाश में स्थित एक तारामंडल है। इसके तारे काफ़ी धुंधले हैं और इस तारामंडल को 18वी सदी में एक फ़्रांसिसी खगोलशास्त्री ने घोषित किया था। यूनानी भाषा में "ऐंट्लिया" (ἀντλία) शब्द का अर्थ पम्प (pump) होता है और इसके नामकरण के समय के आसपास ही यूरोप में हवाई पम्प का आविष्कार हुआ था। ऐंट्लिया तारामंडल अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई 88 तारामंडलों की सूची में शामिल है।
तारे
ऐंट्लिया तारामंडल में कोई भी तीव्र रौशनी वाले तारे नहीं हैं। इसका सब से रोशन तारे का बायर नाम अल्फ़ा ऐंट्लिए (α Antliae) वाला एक नारंगी दानव तारा है। इस तारे की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) 4.25 मैग्नीट्यूड है और यह हमसे लगभग 370 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है। इस तारामंडल के क्षेत्र में दो गैलेक्सियाँ भी नज़र आती हैं -
ऍन॰जी॰सी॰ 2997 जो एक सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी है। यह पृथ्वी से 4 करोड़ प्रकाश-वर्ष की अनुमानित दूरी पर स्थित है।
ऐन्तलिया बौना, जो एक गोलाकार बौनी गैलेक्सी है और हमारी गैलेक्सी (आकाशगंगा) के साथी स्थानीय समूह की सदस्या है। इसका अस्तित्व सन् 1997 में ही ज्ञात हुआ।http://antwrp.gsfc.nasa.gov/apod/ap970423.html APOD: April 23, 1997 - Antlia: A New Galactic Neighbor 19 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110116021433/http://antwrp.gsfc.nasa.gov/apod/ap970423.html 16 जनवरी 2011 dead
इन्हें भी देखें
तारामंडल
सर्पिल गैलेक्सी
बौनी गैलेक्सी
सन्दर्भ
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*