411 REFERENCE · Wikipedia
रालन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रालन / आलयCaesalpinia decapetala Starr_011205-0119_Caesalpinia_decapetala.jpg पादप पुष्पी पादप (Angiosperms) युडिकॉट (Eudicots) रोज़िड (Rosids) फ़ाबालेस (Fabales) फ़बासिए (Fabaceae) सेसलपिनिओडिए (Caesalpinioideae) सेसलपिनिया (Caesalpinia) C. decapetala Caesalpinia decapetala (रॉथ) ऐल्स्टन
रालन या आलय सेसलपिनिया वंश में एक सपुष्पक वृक्ष की जीववैज्ञानिक जाति है। इसका वैज्ञानिक नाम "सेसलपिनिया डेकापेटाला" (Caesalpinia decapetala) है।"Mysore Thorn https://web.archive.org/web/20171225094117/http://www.flowersofindia.net/catalog/slides/Mysore%20Thorn.html 25 दिसंबर 2017 ," Flowers of India
रूपरंग
यह एक सदाबहार कांटेदार झाड़-जैसा वृक्ष है जो २-४ मीटर ऊँचाई तक स्वयं और १० मीटर से अधिक तक किसी अन्य पेड़ या ढांचे के सहारे पहुँच जाता है। इसके तने नन्हें सुनहरे बालों से भरे होते हैं और पत्ते ऊपर से गाढ़े-हरे और नीचे से हरे रंग के होते हैं। फूल पीले रंग के और गुच्छों में उगने वाले होते हैं। फल लम्बें, चपटे, लकड़ी-जैसे और भूरे होते हैं।Dressler, S.; Schmidt, M. & Zizka, G. (2014). "Caesalpinia decapetala https://web.archive.org/web/20160303195123/http://www.africanplants.senckenberg.de/root/index.php?submitForm=true&page_id=77&searchTextMenue=Caesalpinia+decapetala&filterRegionIDs%5B%5D=6&filterRegionIDs%5B%5D=1&filterRegionIDs%5B%5D=2&filterRegionIDs%5B%5D=3&filterRegionIDs%5B%5D=5 3 मार्च 2016 ". African plants – a Photo Guide. Frankfurt/Main: Forschungsinstitut Senckenberg.
अन्य भाषाओं में
अंग्रेज़ी - मैसूर थॉर्न (Mysore Thorn), मॉरीशस थॉर्न (Mauritius thorn) और कैट्स क्लॉ (cat's claw, अर्थ: बिल्ली के पंजे)
मराठी - चिलार
कन्नड - गजलिगे
इन्हें भी देखें
पत्रंग
सेसलपिनिया
सन्दर्भ
श्रेणी:सेसलपिनिया
श्रेणी:भारत के वृक्ष
श्रेणी:नेपाल के वृक्ष
श्रेणी:घुसपैठी वनस्पति जातियाँ