411 REFERENCE · Wikipedia
मोलस्कम कोन्टाजियोसम वाइरस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोलस्कम कोन्टाजियोसम वायरस (molluscum contagiosum virus अथवा MCV) डीएनए पॉक्सवायरस की एक प्रजाति है जो मानव चर्म संक्रमण सांसर्गिक मोलस्कम का कारण बनती है। मोलस्कम कोन्टाजियोसम प्रतिवर्ष 200,000 लोगों को प्रभावित करता है जो निदान किये गये कुल चर्म रोगियों का लगभग 1% है। निदान चर्म के घावों के आकार और आकृति पर आधारित होता है और बायोप्सी से इसकी पुष्टि की जा सकती है क्योंकि विषाणो को नियमित रूप से संवर्धित नहीं किया जा सकता है। मोलस्कम कॉन्टेजियोसम वायरस मोलस्किपोक्सवायरस (molluscipoxvirus) वंश की एकमात्र प्रजाति है। एमसीवी पोक्सविरिडे परिवार के उपपरिवार कॉर्डोपॉक्सविरिने का सदस्य है। अन्य सामान्यतः ज्ञात विषाणु जो कॉर्डोपॉक्सविरिने उपपरिवार में आते हैं वो वेरियोला विषाणु (चेचक का कारण) और मंकीपॉक्स विषाणु हैं।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
वायरस पथोजेन डेटाबेस एंड अनालिसिस रिसोर्स (वीआईपीआर): पॉक्सविरिडे