411 REFERENCE · Wikipedia
अटारी-वाघा सीमा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अटारी-वाघा सीमा (या वाघा-अटारी सीमा) भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित एक अंतरराष्ट्रीय सीमा बिंदु है, जो भारत के पंजाब राज्य के अटारी गाँव और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वाघा गाँव के बीच स्थित है। यह स्थान दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा चौकी के रूप में जाना जाता है और यहाँ प्रतिदिन होने वाली बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए विश्वप्रसिद्ध है।User Super Wagah Border Amritsar (Entry Fee, Timings, History, Images & Location) Amritsar Tourism https://amritsartourism.org.in/wagah-border-amritsar 24 April 2025
अप्रेल, 2025 में हुए पहलगाम नरसंहार के बाद भारत ने अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच एकमात्र जमीनी व्यापार मार्ग है। डेस्क एबीपी बिजनेस भारत से क्या-क्या भेजा जाता है पाकिस्तान, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने के क्या होंगे नुकसान Hindi News, Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Breaking Hindi News, Today Hindi News, ABP News 24 April 2025 https://www.abplive.com/business/pahalgam-terror-attack-losses-to-pakistan-due-to-the-closure-of-the-attari-wagah-border-the-only-land-trade-route-2931347 hi 24 April 2025
thumb|बीटिंग रिट्रीट समारोह
भौगोलिक स्थिति
यह सीमा अमृतसर शहर से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में और लाहौर से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित है, जो भारत और पाकिस्तान को सड़क मार्ग से जोड़ता है।
बीटिंग रिट्रीट समारोह
हर दिन सूर्यास्त से पहले अटारी-वाघा सीमा पर भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान की पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा ध्वजारोहण एवं अवरोहण समारोह आयोजित किया जाता है, जिसे बीटिंग रिट्रीट अथवा अटारी–वाघा सीमा समारोह समारोह कहा जाता है। इस समारोह में दोनों देशों के सैनिक ऊँचे पैर उठाकर मार्च करते हैं, आक्रामक मुद्राएँ दिखाते हैं और देशभक्ति नारों के साथ प्रदर्शन करते हैं।
यह समारोह दोनों देशों में अत्यधिक लोकप्रिय है और पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसे देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग भारत और पाकिस्तान दोनों ओर से उपस्थित रहते हैं। भारतीय पक्ष में विशेष स्टेडियमनुमा दर्शक दीर्घा का निर्माण किया गया है।
परिवहन
भारतीय पक्ष से अटारी तक सड़क और रेल दोनों मार्गों से पहुँचा जा सकता है।
अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन से अटारी रेलवे स्टेशन तक नियमित ट्रेन सेवा उपलब्ध है।
समझौता एक्सप्रेस इसी सीमा से होकर गुजरती थी, Google Books Google 19 January 2021 https://www.google.co.in/books/edition/Jannayak_Atalji_Sampoorn_Jeevani/o1xPDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%85%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE+%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BE&pg=RA1-PA1998-IA2&printsec=frontcover 24 April 2025जिसे 2019 में निलंबित कर दिया गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ